फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   We will make Gurugram a global capability centre: CM

गुरुग्राम को बनाएंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर : सीएम

Fri, 05 Sep 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
We will make Gurugram a global capability centre: CM
स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान, राज्य में विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर स्थापित करेगी सरकार
विज्ञापन






राज्य में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जाएगी नीति
अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के साथ बातचीत के लिए आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर स्थापित करेगी। इसमें स्टार्टअप्स के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राज्य में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नीति तैयार करेगी। हरियाणा सरकार गुरुग्राम को विश्व की ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर राजधानी के रूप में विकसित करेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व स्तरीय इनक्यूबेटर में समर्पित प्लग एंड प्ले कार्यस्थान, बैठक कक्ष आदि, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग संसाधन, उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान करने के लिए नवीनतम उपकरणों के साथ समर्पित नवाचार प्रयोगशालाएं, प्रोटोटाइपिंग केंद्र आदि होंगे। उन्होंने उद्योगपतियों से मेक इन हरियाणा और डिजाइन इन हरियाणा का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आईएमटी में उद्योग स्थापित करने को कहा।



9100 स्टार्टअप, 19 यूनिकॉर्न कम्पनियां

प्रदेश में 9,100 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स कार्यरत हैं। हरियाणा से अब तक 19 यूनिकॉर्न कंपनियाँ हैं। राज्य में 50 प्रतिशत स्टार्टअप्स महिला नेतृत्व वाले हैं। सीएम ने कहा कि गुरुग्राम और पंचकूला में अत्याधुनिक एआई हब स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन







126 फीसदी बढ़ाया बजट

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही नई औद्योगिक नीतियां लागू की जाएंगी। उद्योगों के बजट में 126 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पिछले वर्ष 800 करोड़ का बजट इस साल बढ़ाकर 1800 करोड़ कर दिया गया है। उद्योगों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री को डेंसो हरियाणा ने भेंट किए दो फायर टेंडर



मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी को डेंसो हरियाणा ने सीएसआर गतिविधियों के तहत दो फायर टेंडर भेंट किए। मुख्यमंत्री ने डेंसो संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर मासातो कितामाए, वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेन्दर, निदेशक कात्सुहितो अकाबा तथा जीएम (सेफ्टी) प्रकाश को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, अग्निशमन एवं आपात सेवा निदेशालय हरियाणा के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ यश गर्ग, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा व सीसीआई सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed