फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   We will discover sports talents and take them to the world stage: CM

खेल प्रतिभाओं को खोज कर विश्व के मंच तक पहुंचाएंगे : सीएम

Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
We will discover sports talents and take them to the world stage: CM
-गुरुग्राम में 27वें हरियाणा खेल उत्सव का आगाज, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

- हरियाणा की युवा ऊर्जा, खेल ढांचा और खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं, सब मिलकर रह रही नया इतिहास



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की युवा ऊर्जा, हमारा खेल ढांचा और खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं सब मिलकर आज नया इतिहास रच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज दुनिया भारत को एक उभरती खेल शक्ति के रूप में देख रही है। जिसमें हरियाणा की निर्णायक भूमिका है। मुख्यमंत्री रविवार की शाम गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। 7 दिवसीय खेल उत्सव में प्रदेश के नौ जिलों तथा नई दिल्ली व चंडीगढ़ में 24 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 6 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं सांसद पी.टी. ऊषा तथा हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंदर मीनू बेनीवाल हरियाणा के पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्डी तथा भीम अवॉर्डी खिलाड़ी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य खेल उत्सव का शुभारंभ करने के उपरांत आयोजन में उपस्थित प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी से मेडल तक थीम के साथ आयोजित हो रहा 27वां हरियाणा राज्य खेल उत्सव एक संकल्प है कि हम हर गांव, हर शहर, हर खेल मैदान से प्रतिभाओं को खोजेंगे, उन्हें तराशेंगे और उन्हें विश्व मंच तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टेट गेम्स केवल प्रतियोगिता नहीं है, यह खिलाड़ियों के कौशल, साहस और संकल्प की परीक्षा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्ष 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक खेलों में पदक लेने वाले खिलाड़ी आप में से ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed