{"_id":"6a3672f8d08500607907d73b","slug":"waterlogging-near-m3m-woodshire-society-causes-increased-trouble-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92023-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एम3एम वुडशायर सोसाइटी के पास जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एम3एम वुडशायर सोसाइटी के पास जलभराव से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-107 स्थित एमथ्रीएम वुडशायर सोसाइटी के पास खाली पड़े स्थान पर कई महीने से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे सोसाइटी और आसपास के निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इस बारे में प्रशासन से शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। लंबे समय से बने इस जलभराव के कारण आसपास के लोग में बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
निवासियों आरबी सिंह, चंदन दीप सिंह ने बताया कि पानी जमा रहने से उसमें गंदगी बढ़ गई है और बदबू फैलने लगी है। गर्मी के मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, सचिन गुप्ता और आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि जलभराव से उठने वाली बदबू के कारण लोगों को बालकनी खोलने में भी परेशानी हो रही है। इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान किया जाए और उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।