फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water will not accumulate on the service road of the highway

Gurugram News: हाईवे की सर्विस रोड पर नहीं भरेगा पानी

Sun, 07 Jun 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Water will not accumulate on the service road of the highway
जीएमडीए बनाएगा मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, प्रीकास्ट तकनीक के इस्तेमाल से निर्माण कार्य तेजी से होगा पूरा
विज्ञापन

नंबर गेम -8.28 करोड़ रुपये से बनेगा मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) की सर्विस रोड पर बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से इस राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने नरसिंहपुर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण जल निकासी योजना तैयार की है। इस पर करीब 8.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसके तहत नरसिंहपुर में एनएच-48 पर स्थित कलवर्ट-2 से राधा कृष्ण गार्डन रोड तक सर्विस रोड के साथ प्रीकास्ट आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। प्रीकास्ट तकनीक के इस्तेमाल से निर्माण कार्य तेजी से पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 860 मीटर लंबे बरसाती नाले के निर्माण से हाईवे की सर्विस रोड और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। वर्तमान में भारी वर्षा के समय इस क्षेत्र में जलभराव के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जीएमडीए शहर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में यह योजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि नरसिंहपुर और आसपास का क्षेत्र बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से प्रभावित रहता है। योजना पूरी होने के बाद न केवल एनएच-48 की सर्विस रोड पर आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ा जाएगा नया नाला
नए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन को बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ा जाएगा। इससे बारिश का पानी सीधे मुख्य ड्रेनेज नेटवर्क तक पहुंच सकेगा और सड़क पर पानी जमा होने की समस्या काफी हद तक दूर होगी। सर्विस रोड के साथ बनने वाले इस नाले को राधा कृष्ण गार्डन के पास बनाए जा रहे बरसाती नाले से जोड़ा जाएगा। यहां जीएमडीए करीब 750 मीटर लंबे पक्के बरसाती नाले का निर्माण करा रहा है, जिसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेंचलेस तकनीक से हाईवे के नीचे डाले जाएंगे बैरल
एनएच-48 पर सनबीम कंपनी के पास बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में पानी जमा हो जाता है, जिससे कई बार पानी हाईवे के मुख्य मार्ग तक पहुंच जाता है और यातायात प्रभावित होता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जीएमडीए जल निकासी व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एकत्र होने वाले वर्षा जल को खांडसा गांव के बाहरी क्षेत्र से सीधे लेग-3 (बादशाहपुर ड्रेन) तक पहुंचाया जाएगा। इससे पानी को हीरो होंडा चौक की दिशा में ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए राधा कृष्ण गार्ड के निकट हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से तीन बैरल (पाइप मार्ग) बनाए जाएंगे। इन बैरल और नई ड्रेन के माध्यम से वर्षा जल की निकासी अधिक प्रभावी होगी। यह व्यवस्था हाईवे की सर्विस रोड के दोनों ओर जल निकासी को मजबूत करेगी और नरसिंहपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

-----
एनएच-48 के साथ एक नए बरसाती नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिसे बादशाहपुर ड्रेन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हाईवे की सर्विस रोड के दोनों ओर वर्षा जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए ट्रेंचलेस तकनीक से तीन बैरल भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने से नरसिंहपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या में काफी कमी आएगी और बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।
-विक्रम सिंह, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed