फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply to be monitored online; sensors to be installed.

Gurugram News: पानी की आपूर्ति की होगी ऑनलाइन निगरानी, लगेंगे सेंसर

Tue, 25 Aug 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Water supply to be monitored online; sensors to be installed.
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की पहल, प्रवाह, दबाव और जल स्तर समेत अन्य मानकों की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पहल की है। अब जीएमडीए पानी की सप्लाई की ऑनलाइन निगरानी करेगा। इसके लिए मास्टर पाइप लाइनों और बूस्टिंग स्टेशनों पर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सेंसर लगाए जा रहे हैं। इन उपकरणों के माध्यम से पानी का प्रवाह, दबाव और जल स्तर समेत अन्य मानकों की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी।
जीएमडीए केंद्रीकृत एकीकृत जल प्रबंधन प्रणाली (सीआईडब्ल्यूएमएस) के तहत यह व्यवस्था विकसित कर रहा है। इसमें रडार लेवल सेंसर, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर, प्रेशर ट्रांसमीटर, रिमोट टर्मिनल यूनिट और अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इनसे चंदू बुढ़ेड़ा और बसई जलशोधन संयंत्रों से शहर के बूस्टिंग स्टेशनों तक भेजे जाने वाले पानी की निगरानी की जाएगी। योजना के तहत दोनों जलशोधन संयंत्रों से निकलने वाली मुख्य पाइप लाइनों और करीब 305 अंडरग्राउंड टैंक व बूस्टिंग स्टेशनों पर उपकरण लगाए जाएंगे। इससे यह पता चल सकेगा कि संयंत्र से कितनी मात्रा में पानी भेजा गया और संबंधित बूस्टिंग स्टेशन तक कितना पानी पहुंचा। पाइपलाइन में लीकेज या किसी तरह की खराबी होने पर भी सिस्टम के माध्यम से इसकी जानकारी मिलने की उम्मीद है। इससे पानी के प्रवाह और दबाव में होने वाले बदलाव की निगरानी की जा सकेगी। पानी की आपूर्ति में किसी स्थान पर समस्या आने पर संबंधित टीम को कार्रवाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन



डेटा लॉगर और पावर बैकअप की व्यवस्था भी होगी
अंडरग्राउंड टैंकों में जल प्रवाह की दर मापने के लिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्लो मीटर, जल स्तर सेंसर और प्रेशर ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे। वहीं, जलशोधन संयंत्रों पर पंप मॉनिटरिंग सिस्टम और जल गुणवत्ता सेंसर लगाए जाने की योजना है। साइट पर उपकरणों की रीडिंग दर्ज करने के लिए डेटा लॉगर और पावर बैकअप की व्यवस्था भी होगी। सभी उपकरणों से प्राप्त डेटा एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (आईसीसीसी) तक भेजा जाएगा। इससे जीएमडीए के अधिकारी एक ही स्थान से पानी की आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट जल प्रबंधन के कार्य का जिम्मा एक एजेंसी को दिया गया है और काम चल रहा है। इससे पानी की आपूर्ति में सुधार पर ऑनलाइन नजर रखी जा सकेगी। सीआईडब्ल्यूएमएस के तहत सीवर और ड्रेनेज नेटवर्क की निगरानी व्यवस्था को भी आगे बढ़ाने की योजना है।
- सुशील कुमार, स्मार्ट सिटी, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed