फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water supply stopped in many areas due to broken pipeline, people worried

Gurugram News: पाइपलाइन टूटने से कई इलाकों में जल आपूर्ति रही ठप, लोग परेशान

Sat, 25 May 2024 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped in many areas due to broken pipeline, people worried
विज्ञापन

करीब तीन घंटे बाधित रही जलापूर्ति, पहले से जल संकट झेल रहे सेक्टर 21 के लोगों को हुई खासी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर ज्वाला मिल के पास बृहस्पतिवार को मुख्य पाइप लाइन टूट गई। बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से यह लाइन सेक्टर 21, 22, 23, उद्योग विहार डूंडाहेड़ा, मोलाहेड़ा आदि जगहों पर जाती है। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए प्लांट को बंद करना पड़ा जिससे पहले से जल संकट झेल रहे सेक्टर 21 के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए करीब तीन घंटे तक बसई ट्रीटमेंट प्लांट को बंद करना पड़ा। जिससे पानी किल्लत से लोग परेशान हो गए।
सेक्टर में लगातार पानी की समस्या गहरा रही है। प्राय: हर घर टैंकर पर निर्भर है। सेक्टर के एक तिहाई घरों में पिछले सात दिनों से बिल्कुल पानी नहीं आया है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लांबा ने बताया कि जीएमडीए का नहरी पानी जो बसई ट्रीटमेंट प्लांट से आता है, उसका दबाव काफी कम है। इसके अलावा बार-बार बिजली कटौती के कारण भी पानी की पंपिंग बंद हो जा रही है। सेक्टर 21 में सेक्टर 23 के बूस्टिंग स्टेशन से पानी आता है। सेक्टर 23 के बूस्टिंग स्टेशन की मोटर बार-बार खराब हो जाती है। इस कारण भी आपूर्ति प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सेक्टर 21 की ओर आने वाली लाइन से मोलाहेड़ा गांव की लाइन जोड़ दी गई है। इससे पानी की खपत और ज्यादा बढ़ गई है। नतीजतन सेक्टर 21 में बहुत कम पानी आ रहा है। इस इलाके की आबादी 20 हजार है और जीएमडीए या एमसीजी का पानी सात हजार की आबादी की जरूरत भी पूरी नहीं कर पा रहा है। वहीं, यह पानी मोलाहेड़ा में रहने वाली 50 हजार की आबादी को भी दिया जा रहा है। निवासियों ने नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों से यह संकट शीघ्र दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed