फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water problems in Palam Vihar for two months

पालम विहार में पेयजल की समस्या से जूझते लोग

Mon, 19 Apr 2021 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Water problems in Palam Vihar for two months
गुरुग्राम। पालम विहार कॉलोनी में पिछले दो महीने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी एमसीजी (नगर-निगम) की है, लेकिन अधिकारियों द्वारा निरंतर सप्लाई नहीं करवाई जा रही है। इस कारण मजबूरन उनको बाहर से टैंकर मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि अधिकारियों से समस्या की शिकायत कई बार कर चुके है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। पालम विहार कॉलोनी के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राजन सागर के मुताबिक, इलाके में 2000 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में कई ब्लॉक मौजूद है। जिसमें से ब्लॉक ए, सी-1,ई,एफ और जे में पानी की सप्लाई की परेशानी है। इन ब्लॉकों में निगम पानी की सप्लाई 15 मिनट से अधिक समय तक करता है। जबकि अन्य ब्लॉकों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

यहां कई दिनों तक पेयजल की आपूर्ति नहीं की जाती है। जबकि पिछले दो महीने से कॉलोनी में पानी की समस्या ज्यादा बढ़ चुकी है। इस कारण कॉलोनीवासी टैंकर मंगाकर पानी इस्तेमाल करने का मजबूर हो गये। वहीं, चीफ इंजीनियर टीएल शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। अगर इस तरह की समस्या है तो जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed