{"_id":"5f3678968ebc3e3cee2e0eac","slug":"water-logging-in-gurugram-today-gurgaon-news-noi5297170198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दूसरे दिन भी जगह-जगह जलभराव से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दूसरे दिन भी जगह-जगह जलभराव से परेशानी
विज्ञापन
गुरुग्राम बस अड्डा पर बारिश के घंटों बाद भी भरा बारिश का पानी।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। शहर में बारिश के कारण लगातार दूसरे दिन भी दर्जनों जगह पर पानी भरा रहा। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों को बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भारी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा जलभराव सेक्टर-10ए, नरसिंहपुर हाईवे पर, गांव कादिपुर, सेक्टर-7 एक्सटेंशन, राजेंद्रा पार्क, लक्ष्मण विहार और बसई आदि जगहों पर पानी भरा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से जलनिकासी की गुहार लगाई है। वहीं, रोडवेज बस स्टैंड पर दूसरे दिन भी पानी की निकासी नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई। नेहरू स्टेडियम में भी खिलाड़ियों को भारी दिक्कत हुई।
मुख्य जगहों पर नगर निगम ने पंप लगाकर पानी निकाल दिया, लेकिन सेक्टर व कॉलोनियों में लोगों को दूसरे दिन भी परेशानी उठानी पड़ी। सेक्टर-10ए में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सेक्टर के सभी पार्कों में पानी भर गया है। इस कारण लोग सुबह-शाम की सैर भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, सेक्टर की मुख्य सड़कें भी लबालब हैं। सीवर जाम होने के कारण और बरसाती नालों की सफाई नहीं होने के कारण यहां पानी की निकासी नहीं हो पाई है। सेक्टर-4 में भी मुख्य गलियों में पानी भर हुआ है। राजेंद्रा पार्क में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई है। कादिपुर गांव की कई गलियों में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण पानी निकासी नहीं हुई। इस कारण स्थानीय लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
बस स्टैंड परिसर में पानी निकासी का नहीं कोई प्रबंध
रोडवेज बस स्टैंड से भी पानी की निकासी नहीं होने के कारण यात्रियों को बसें स्टैंड के बाहर से पकड़नी पड़ीं। बस स्टैंड परिसर में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इस कारण विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खांडसा सब्जी मंडी में भी जलभराव के कारण यहां लोगों को भी जलभराव से दिक्कत का सामना करना पड़ा। पैदल निकलने वाले लोगों को पानी के अंदर से गुजरना पड़ा। पुराने गुरुग्राम के राजीव नगर, राजेंद्रा पार्क, ज्योति पार्क, न्यू कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, धनवापुर, बसई, भवानी इंकलेव, हंस इंकलेव, पटेल नगर आदि जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो पाई। इसके अलावा नए गुरुग्राम के सुशांत लोक, डीएलएफ फेस-1, 2, 3, सेक्टर-47, 52 आदि में लोगों को जलभराव से परेशानी उठानी पड़ी।