फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   water logging due to rain

Gurugram News: बरसात से जगह-जगह जलभराव

Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
water logging due to rain
लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, गर्मी से मिली कुछ राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सोमवार को एक बार फिर से बदरा बरसे। शनिवार को हुई बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि सोमवार की बारिश ने वही स्थिति पैदा कर दी। इससे मौसम तो सुहाना हो गया, मगर शहर में लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी एक दो दिन इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा।
सोमवार को तड़के हल्की बारिश रही। इसके बाद धूप खिलने लगी। दोपहर बाद अचानक बादल छा गए और बारिश होने लगी। करीब आधा घंटा तक बारिश हुई। इसके चलते एक बार फिर जगह जगह पानी भर गए। इन दिनों सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा हुआ है। बारिश के चलते कूड़ा पड़ा होने से हालात और भी बदहाल हो गए हैं।
विज्ञापन






सोहना में नेशनल हाइवे पर पानी भरा, दुकानदार परेशान




सोहना। कस्बे में बारिश के चलते बाजार में पानी भर गया। नेशनल हाइवे 248 पर पानी भर जाने से सोहना के दोनों ओर सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। बाजार में पानी भरने से व्यापारी परेशान रहे। हाईवे पर दोनों ओर के नाले बंद होने से यह हालत हुई है। वार्ड-14 में भी पानी भरने से वार्ड पार्षद नीरज सिंगला और नगर परिषद के कर्मचारी हाइवे पर आ गए। इसके बाद भी पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हो पाया। सर्विस रोड पर बैंक की शाखाएं हैं लोगों को काफी दिक्कत आ रही हैं। नेशनल हाइवे के अधिकारी का कहना है कि ये नाले नगर परिषद के हैं। उन्हीं के कारण ही सड़क पर पानी भर गया है। डिवाइडर के साथ जो पानी भरा है उसके लिए ठेकेदार को बोल दिया है जल्द ही कट लगाकर पानी की निकासी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed