{"_id":"68dec0e42dd1eb9c0a0c0c82","slug":"water-crisis-in-sushant-lok-tankers-used-for-water-supply-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68767-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुशांत लोक में जल संकट, टैंकर मंगवाकर चलाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुशांत लोक में जल संकट, टैंकर मंगवाकर चलाया काम
विज्ञापन
निवासियों को झेलनी पड़ी बेहद परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक फेज़-1 के सी ब्लॉक में दशहरे के दिन पानी की भारी किल्लत रही। पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी नहीं आने की वजह से लोगों को 1000 से 1200 रुपये तक के टैंकर मंगवाने पड़े।
निवासियों ने बताया कि सुबह से ही पानी नहीं आया और जब कभी-कभार आया भी तो बहुत धीमे दबाव में आया। इस वजह से निवासियों को त्योहार के दिन सफाई के लिए समस्या का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में कई परिवारों को खाना पकाने, सफाई और अन्य कार्यों के लिए बाहर से पानी लाना पड़ा। अधिक गर्मी न होने के बावजूद और त्योहार के दिन भी हमें पानी के लिए जूझना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से दबाव कम है, लेकिन बृहस्पतिवार को हालात बेहद खराब रहे। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
प्रतिक्रिया
दिनभर पानी न आने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात है कि इन दिनों गर्मी भी अधिक नहीं है, फिर भी जल आपूर्ति बाधित रही। टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- आरीक, निवासी, सुशांत लोक
अब तो मौसम भी सामान्य है फिर भी त्योहार के दिन पानी जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव रहा। जल आपूर्ति बाधित होने से मजबूरन महंगे टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं।
-रिश्किा सिंघल, निवासी