फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water-burning diyas become a Diwali attraction

Gurugram News: पानी से जलने वाला दीया बना दिवाली का आकर्षण

Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 14 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water-burning diyas become a Diwali attraction
-12 से 15 घंटे तक जलता है एक दीया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिवाली के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी सजावटी वस्तुएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार एक अनोखा उत्पाद सबका ध्यान खींच रहा है पानी वाला दीया, जो तेल से नहीं पानी से जलता है। सदर बाजार स्थित एक दुकान पर यह नया आइटम खास चर्चा में है। दुकान के मालिक विशाल तलवार ने बताया कि उनके यहां दिवाली से जुड़ी कई सजावटी वस्तुएं उपलब्ध हैं, लेकिन पानी से जलने वाला दीया ग्राहकों की पहली पसंद बन गया है। एक दीया 12 से 15 घंटे तक रोशनी करता है।

यह दीया देखने में पारंपरिक दीयों जैसा है, लेकिन इसमें तेल की जगह पानी डाला जाता है और वह जल जाता है। इस अनोखी तकनीक ने ग्राहकों को चकित कर दिया है। दिवाली की सजावट के लिए इसे खरीदने वालों ने पहले से ही खरीदकर रख लिया है। इन दीयों की खास बात यह है कि हवा में रोशनी देते हैं।
विज्ञापन


लोग इसे पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसकी अनूठी तकनीक और सुंदर डिजाइन ने भारतीय बाजारों में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। त्योहार की तैयारी में जुटे लोग अब पारंपरिक दीयों की जगह इस नवाचार को अपनाने लगे हैं, जिससे तेल की बचत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed