फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Was smuggling fake injections for four years, the trap was spread across the country

Gurugram News: चार साल से कर रहा था नकली इंजेक्शन की तस्करी, देश भर में फैला था जाल

Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Was smuggling fake injections for four years, the trap was spread across the country
-----------------------------------------
विज्ञापन

चार साल से कर रहा था नकली इंजेक्शन की तस्करी, देश भर में फैला था जाल

- तुर्किये मूल का अली तीन दिन के रिमांड पर, पूछताछ जारी

- ड्रग कंट्रोलर की टीम ने एक दिन पहले मुंबई से किया था गिरफ्तार
- स्टेट ड्रग कंट्रोलर की टीम ने डाला डेरा, स्वास्थ्य मंत्री पल-पल की ले रहे हैं खबर

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। कैंसर के नकली इंजेक्शन की तस्करी और बिक्री का अवैध कारोबार दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों तक फैला हुआ था। मुंबई के कोलाबा से गिरफ्तार हुए तुर्किये मूल के आरोपी अली ने शुरूआती पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है। ड्रग कंट्रोलर टीम बृहस्पतिवार को हवाई जहाज से आराेपी अली को लेकर आई। गुरुग्राम में टीम ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शुरूआती जांच के दौरान ड्रग विभाग को पता चला है कि अली का नेटवर्क चार साल से पूरे देश में काम कर रहा है। मुंबई माल आने के बाद वहां से अन्य राज्यों में भेजा जाता था। टीम का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पूरे मामले की जांच का नेतृत्व जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमन चौहान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की है सीधी नजर
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस नकली इंजेक्शन की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को बधाई दी है। साथ में प्रदेश स्तर के अधिकारियों को मामले की जांच में लगा रखा है। स्टेट ड्रग कंट्रोलर अधिकारी मनमोहन तनेजा ने भी अपनी टीम के साथ गुरुग्राम में डेरा डाल रखा है।
----
नामी गिरामी डॉक्टर भी नेटवर्क में हो सकते हैं आरोपी
अब तक की छानबीन में दिल्ली व गुरुग्राम के नामी गिरामी अस्पताल व डॉक्टर की भूमिका पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उन पर हाथ डाला जाएगा। मुंबई से अली की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल की दुनिया में काम करने वालों में हलचल है।

----
यह था मामला:
मुख्यमंत्री ड़नदस्ते की टीम ने दो दिन पहले कैंसर बीमारी में लगने वाले नकली इंजेक्शन बेचने के एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान कनिष्क राजकुमार के रूप में हुई है। इससे पहले टीम ने 21 अप्रैल को संदीप को नकली इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कनिष्क राजकुमार का खुलासा किया था। उससे हुई पूछताछ के बाद टीम ने मुंबई से अली नामक तुर्किये निवासी को गिरफ्तार किया है।
----
वर्जन

कैंसर के नकली इंजेक्शन के मास्टर माइंड को तीन दिन की रिमांड पर लेकर जांच की जा रही है। दूसरा आरोपी भी रिमांड पर है। जल्द ही अन्य शामिल लोगों का भी खुलासा किया जाएगा। - अमनदीप चौहान, जिला ड्रग कंटोल अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed