फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wall collapses at school; two killed after being trapped under debris.

Gurugram News: स्कूल में दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses at school; two killed after being trapped under debris.
डीएलएफ फेज-2 इलाके में वसंत वैली स्कूल में हुआ हादसा
विज्ञापन


बारिश के चलते दीवार के पास बैठकर आराम कर रहे थे दोनों
स्कूल परिसर में पुराने पेड़ उखाड़कर नए पौधे लगाने आए थे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 इलाके में वसंत वैली स्कूल की दीवार शुक्रवार दोपहर में भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर मेरठ निवासी दयानंद (45 साल ) और सूरज ((35 साल ) की मौत हो गई। दोनों अपने साथियों के साथ स्कूल परिसर में पुराने पेड़ उखाड़कर नए पौधे लगाने आए थे। बारिश के दौरान दीवार के पास बैठकर आराम कर रहे थे।


बता दें कि वसंत वैली स्कूल के परिसर का विस्तार हो रहा है। इसी के तहत पुरानी बिल्डिंग में बनी 9 इंच की 8 फीट ऊंची दीवार को तोड़कर नए सिरे से बनाया जाना है। शुक्रवार को मेरठ के शाहजहांपुर के किठौर गांव निवासी सूरज, दयानंद व इनके 4 अन्य साथी यहां काम करने आए थे। सभी को स्कूल परिसर में पुराने पेड़ हटाकर नए पौधे लगाने थे। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के चलते स्कूल में 8 फीट ऊंची दीवार के पास बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार अचानक से गिर गई और सूरज व दयानंद मलबे के नीचे दब गए। साथियों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। स्कूल में हादसे की सूचना के बाद डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों लोग मृत मिले। पुलिस की जांच में मौके पर न तो बारिश के चलते जलभराव पाया गया और न ही कोई खुदाई की गई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान के आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed