फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waiting 23 years for their homes, anger erupts among Shanti Niketan Society residents.

Gurugram News: 23 वर्षों से घर का इंतजार, शांति निकेतन सोसाइटी के लोगों का फूटा गुस्सा

Sat, 13 Jun 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Waiting 23 years for their homes, anger erupts among Shanti Niketan Society residents.
प्रदर्शन कर निवासियों ने पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की मांग की
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-52 स्थित शांति निकेतन को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि 98 मध्यमवर्गीय परिवार पिछले 23 वर्षों से घरों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें पूरा अधिकार और राहत नहीं मिल पाई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांग केवल एक घर नहीं बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और न्याय की भी है।



प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी परियोजना वर्ष 2003 में शुरू हुई थी और 98 परिवारों को जल्द घर मिलने का भरोसा दिया गया था लेकिन निर्माण कार्य बीच में रुक गया और परिवारों को वर्षों तक परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोगों ने बैंक ऋण लेकर रकम जमा कराई फिर भी उन्हें अपना घर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

लोग बोले- एक ही घर की कीमत दो बार चुका रहे



निवासियों का कहना है कि वर्षों से सोसाइटी में अधूरे निर्माण, बढ़ती बकाया राशि और विभिन्न जांचों के कारण मामला उलझा हुआ है। उनका आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया का सबसे बड़ा नुकसान आम परिवारों को उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आज भी उन्हें अतिरिक्त निर्माण लागत और अन्य वित्तीय संसाधन का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे एक ही घर की कीमत दो बार चुका रहे हैं। पहले परियोजना में निवेश किया और अब उसे पूरा कराने के लिए फिर से पैसा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित विवादों का जल्द समाधान कर परिवारों को उनका घर सौंपा जाए। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने 31 मई 2026 को प्रस्तावित जनरल बॉडी मीटिंग पर सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां द्वारा रोक लगा दी गई जिससे सोसाइटी में निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार कानूनी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण समाधान नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से हस्तक्षेप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सोसाइटी के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed