फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Waited for 10 minutes at the toll, will have to pay Rs 15,000 to the manager

Gurugram News: टोल पर किया था 10 मिनट इंतजार, प्रबंधक को देने होंगे 15 हजार रुपये

Thu, 18 Dec 2025 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Waited for 10 minutes at the toll, will have to pay Rs 15,000 to the manager
फास्टैग स्कैनर नहीं कर रहा था सही से काम, शिकायतकर्ता से टोल के लिए थे 130 रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। टोल पर फास्टैग स्कैनर ठीक से काम न करने पर वाहन चालक को 10 मिनट इंतजार करना पड़ा था। इस मामले में अब टोल प्रबंधक को शिकायतकर्ता को 15 रुपये का मुआवजा देना होगा। यह आदेश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सदस्य खुशविंदर ने दिया है।

सेक्टर-15 निवासी कुणाल ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि 27 जुलाई 2025 को वह शाम करीब साढ़े बजे वह घामड़ोज टोल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी में लगा फास्टैग मान्य था लेकिन टोल प्रबंधक का स्कैनर ठीक से काम नहीं कर रहा था। इसकी वजह से टोल बूथ से गुजरने में उन्हें करीब 10 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा। 10 मिनट के इंतजार के बावजूद टोल प्रबंधक ने 130 रुपये टोल के एवज में उनसे ले लिए।
विज्ञापन

उन्होंने आयोग में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से सात मई 2018 को जारी किए गए एक दस्तावेज देते हुए बताया कि उसके अनुसार 10 सेकंड से ज्यादा किसी भी वाहन को टोल पर नहीं रोका जाएगा। इस मामले में टोल प्रबंधक की तरफ से कोई भी आयोग में पेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने दस्तावेज के आधार पर टोल प्रबंधक को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता से लिए गए टोल के रूप में 130 रुपये नौ प्रतिशत की दर से वापस करे। इस दौरान शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी पर 15 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 11 हजार रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed