{"_id":"6637d8e47c9a611433079244","slug":"voter-in-q-app-will-help-you-know-how-long-is-the-queue-at-the-polling-booth-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30323-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वोटर इन क्यू एप से पता चलेगा पोलिंग बूथ पर है कितनी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वोटर इन क्यू एप से पता चलेगा पोलिंग बूथ पर है कितनी लंबी लाइन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रयोग के तौर पर एप को दी है स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कई प्रकार की सुविधाएं मतदाताओं को प्रदान की जा रही हैं। इनमें से एक वोटर इन क्यू एप है। जिसकी सहायता से वोटर घर बैठे यह देख सकता है कि वोट डालने के लिए उसका नंबर कितनी देर बाद आएगा। जिले के बादशाहपुर, पटौदी और गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर वोटर इन क्यू एप की सुविधा रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 मई को मतदान के दिन गुरुग्राम के 367, पटौदी के 250 और बादशाहपुर के 455 पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन को वोटर इन क्यू एप के जरिए देखा जा सकता है। मतदाताओं को वोट डालने के लिए अपनी बारी के लिए अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लगी लाइन को देखकर वे अपनी सुविधा के अनुसार मतदान के लिए जा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि वोटर इन क्यू मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान की हुई है। मोबाइल एप पर मतदाता को अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर आईडी फीड करने पर एक ओटीपी दिया जाएगा। इस ओटीपी का प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटे या आधे घंटे बाद एप में यह सूचना देगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं। इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इससे मतदाता को यह फायदा होगा कि वोट डालने के लिए उसे ज्यादा देर तक लाइन में नहीं लगना होगा।