फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Volvo buses will run on Sirsa, Narnaul, Agra and Jaipur routes

Gurugram News: सिरसा, नारनौल, आगरा व जयपुर रूट पर चलेंगी वॉल्वो बसें

Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Volvo buses will run on Sirsa, Narnaul, Agra and Jaipur routes
बीएस-4 डीजल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक के कारण डिपो में खड़ी हैं छह वॉल्वो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदूषण के कारण बीते एक नवंबर से बीएस-4 डीजल वाहनों के दिल्ली सीमा में प्रवेश पर रोक लगने के कारण गुरुग्राम डिपो की छह वॉल्वो बसें कार्यशाला परिसर में खड़ी हैं। अब इन बसों को सिरसा, नारनौल के साथ ही आगरा व जयपुर चलाने की तैयारी है। सोमवार को चारों रूटों के लिए बसों के किराए व समय संबंधी शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इन रूटों पर वॉल्वो बसें चलने से यात्रियों को एसी बसों की सुविधा मिलेगी। गुरुग्राम डिपो से चंडीगढ़ रूट पर ऑडनरी बसों का संचालन किया जा रहा है।

सिरसा व नारनौल रूट के लिए गुरुग्राम डिपाे प्रबंधन द्वारा सोमवार को दूरी के हिसाब से वॉल्वो बसों के लिए किराया तय किया जाएगा। उम्मीद है कि मंगलवार से सिरसा व नारनौल रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो सके। वहीं आगरा व जयपुर के बस डिपो से वॉल्वो बसों के चलाने संबंधी परमिट भी लिया जाएगा, जिसके बाद ही दोनों रूटों पर संचालन होगा। एक नवंबर से चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन बंद होने के कारण परिवहन विभाग को लगभग चार लाख रुपये प्रतिदिन के राजस्व का नुकसान हो रहा है। दिल्ली सरकार से बीएस-4 डीजल की वॉल्वो बसों के संचालन संबंधी अनुमति नहीं मिलने के कारण पिछले चार दिनों से यह बसें डिपो में ही खड़ी हैं। अब इन बसों को दूसरे रूटों पर चलाने की योजना है ताकि राजस्व का नुकसान ना हो।
विज्ञापन

----

नई एसी बसों को नहीं मिला रजिस्ट्रेशन नंबर
मध्य प्रदेश के इंदौर से गुरुग्राम बस डिपो को आवंटित हुई सात नई एसी बसों को अभी तक रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिल पाया है। ऐसे में यह एसी बसें डिपो परिसर में ही खड़ी हैं। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन की ओर से रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कराने संबंधी फाइल आरटीए कार्यालय में भेजी है। रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद इन एसी बसों को चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा, ताकि गुरुग्राम वाया इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली व आईएसबीटी से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
सोमवार को चारों रूटों के लिए किराया तय किया जाएगा। आगरा व जयपुर रूट पर वॉल्वो बस चलाने के लिए परमिट लिया जाएगा। परमिट मिलने के बाद इन दाेनों रूटों पर वॉल्वो बसें चलाई जाएंगी। नई एसी बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिले हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर मिलते ही चंडीगढ़ रूट पर एसी बसों का संचालन किया जाएगा। राजबीर सिंह,मुख्य निरीक्षक (सीआई),गुरुग्राम डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed