{"_id":"672cfacd69bc9b818e07dd7a","slug":"volvo-buses-will-run-from-gurugram-to-chandigarh-via-kmp-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-43281-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम से वाया केएमपी होते हुए चंडीगढ़ चलेंगी वॉल्वो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम से वाया केएमपी होते हुए चंडीगढ़ चलेंगी वॉल्वो बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो प्रबंधन ने रूट पर किराया भी घटाया, अब 615 रुपये लगेगा चंडीगढ़ का किराया
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। ग्रैप नियमों के लागू होने के बाद दिल्ली में बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर रोक लगने के बाद वॉल्वो बसों का वाया केएमपी होते हुए चंडीगढ़ तक संचालन शुरू किया गया है। गुरुग्राम से चंड़ीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसें कुल आठ स्थानों पर ठहराव करके चलेंगी। वॉल्वो बसों का किराया घटाने के साथ ही सभी आठ स्थानों के लिए किराया तय किया है। वहीं, चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का किराया घटाया भी गया है।
गुरुग्राम वाया आईएसबीटी दिल्ली से होते हुए चंडीगढ़ रूट के लिए 806 रुपये किराया तय लगता था। अब गुरुग्राम से वाया केएमपी होते हुए चंडीगढ़ रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को 191 रुपये कम देने होंगे। गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक किराया 615 रुपये तक किया गया है। वहीं, आठ स्थानों पर ठहराव के लिए भी गुरुग्राम बस डिपो प्रबंधन ने किराया तय किया है। हालांकि हरियाणा परिवहन के पोर्टल पर किराया अपडेट होने के दौरान पांच से 10 रुपये में बदलाव होने की संभावना है। पोर्टल पर किराया अपडेट होने के बाद ही वॉल्वो बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।
गुरुग्राम से चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट व आईएसबीटी दिल्ली से हाेते हुए चंडीगढ़ के पहुंचती हैं। वापसी में वॉल्वो बसें चंडीगढ़ से रवाना होकर आईएसबीटी दिल्ली व इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से हाेते हुए गुरुग्राम पहुंचती हैं। गुरुग्राम, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट व आईएसबीटी दिल्ली से चंडीगढ़ जाने व आने वाले यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कराकर वॉल्वो बसों में सफर करते हैं।
विज्ञापन
गुरुग्राम बस अड्डा से चंडीगढ़ सेक्टर-17 रूट पर आठ स्थानों पर ठहराव होगा। गुरुग्राम से रवाना होकर बादली (झज्जर) तक 50 रुपये, राई (सोनीपत) तक 170 रुपये, पानीपत नए बस अड्डा तक 210 रुपये, करनाल तक 350 रुपये, पिपली (कुरुक्षेत्र) तक 410 रुपये, अंबाला कैंट तक 470 रुपये, जीरकपुर 585 रुपये और चंडीगढ़ तक 615 रुपये किराया तय किया गया है। चंडीगढ़ सेक्टर-17 से गुरुग्राम रूट पर वॉल्वो बसों का आठ स्थानों पर ठहराव होगा। चंडीगढ़ से जीरकपुर तक 40 रुपये, अंबाला कैंट तक 135 रुपये, पिपली (कुरुक्षेत्र) तक 215 रुपये, करनाल तक 280 रुपये, पानीपत के नए बस अड्डा तक 375 रुपये, राई (सोनीपत) तक 460 रुपये, बादली (झज्जर) तक 565 रुपये और गुरुग्राम बस अड्डा तक 615 रुपये किराया तय किया गया है।
वर्जन
गुरुग्राम से वाया केएमपी होते हुए चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक 191 रुपये किराया भी घटा है। इससे यात्रियों को वॉल्वो बसों में सफर करने में सुविधा मिल रही है। निर्धारित किए गए स्थानों पर वॉल्वो बसों के ठहराव करने के बारे में चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।