फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Volvo bus collided with divider, 22 including foreign nationals injured

Gurugram News: वॉल्वो बस डिवाइडर से टकराई, विदेशी नागरिकों सहित 22 घायल

Mon, 14 Aug 2023 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 14 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Volvo bus collided with divider, 22 including foreign nationals injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई हाईवे महू के पास बस का संतुलन बिगड़ने से अचानक मार्ग से उतरकर सीमेंटेड डिवाइडर से टकरा गई। वॉल्वो बस में करीब 40 सवारियां बैठी हुई थीं। वाल्वो बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी। सड़क हादसे में करीब 22 सवारियां घायल हो गई। इसमें साउथ अफ्रीका के दो नागरिक भी शामिल हैं। इसमें दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।

वहीं दोनों विदेशी नागरिकों को आननफानन में दिल्ली के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। बाद में उन्हें प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य घायल सवारियों का इलाज मांडीखेड़ा के अल अफिया अस्पताल में चल रहा है। इन घायलों में सुमित और सुरेंद्र की हालत ज्यादा गंभीर है। फिरोजपुर झिरका पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर पहुंच गई और घायल सवारियों को निकाला। इसके अलावा ज्यादा गंभीर लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रबंधक जगबीर सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल में पहुंचाया अधिक घायलों को दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर करा दिया गया है। बाकी सवारियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed