फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vivek won two medals at the state-level athletics meet.

Gurugram News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में विवेक ने जीते दो पदक

Thu, 17 Sep 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Vivek won two medals at the state-level athletics meet.
-100 मीटर में रजत और 800 मीटर दौड़ में हासिल किया स्वर्ण पदक
विज्ञापन

-राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
गुरुग्राम। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में विवेक ने 100 मीटर दौड़ में रजत और 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही विवेक ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया है। उनकी उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में विवेक ने बेहतरीन गति और दमखम दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़ में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। दो पदक जीतने पर उनके प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विवेक ने कहा कि 100 मीटर में रजत और 800 मीटर में स्वर्ण पदक जीतना उनके लिए खास उपलब्धि है। प्रतियोगिता से पहले उन्होंने नियमित रूप से अभ्यास किया था। इस सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत जारी रखेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed