{"_id":"69f10c0773816a561706bab7","slug":"vita-dairy-will-open-for-patients-in-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86223-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए खुलेगी वीटा डेयरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए खुलेगी वीटा डेयरी
विज्ञापन
मरीजों के साथ तीमारदारों को भी सामान लेना होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई पहल की जा रही है। अस्पताल प्रशासन अब परिसर में ही वीटा डेयरी खोलने की तैयारी कर रहा है, जिससे आवश्यक खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
इसके लिए अस्पताल परिसर में पार्किंग के पास करीब 650 वर्ग फीट जगह का चयन किया गया है। इस स्थान पर हजार स्कवायर फीट की जगह पर अमृत फार्मेसी के साथ डेयरी संचालित की जाएगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अक्सर दूध, दही और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों के लिए बाहर दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है। कई बार आपात स्थिति में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ऐसे में अस्पताल के भीतर ही डेयरी खुलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने से न केवल मरीजों को पोषण से जुड़ी चीजें समय पर मिल सकेंगी, बल्कि तीमारदारों के लिए भी दैनिक जरूरतों को पूरा करना आसान हो जाएगा।
भेजा जा चुका है प्रपोजल
अस्पताल प्रशासन ने डेयरी खोलने के लिए जगह चयनित कर प्रस्ताव भी भेज दिया है। वर्तमान में मरीजों और तीमारदारों को देर शाम या रात के समय जरूरी सामान लेने के लिए दूर जाना पड़ता है। कई बार आसपास दुकानें बंद होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। डेयरी शुरू होने के बाद यह समस्या दूर होगी और आवश्यक वस्तुएं अस्पताल परिसर में ही आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
वर्जन
नागरिक अस्पताल में डेयरी खोलने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। यह डेयरी पार्किंग स्थल के पास स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही वहां फार्मेसी भी खोली जाएगी, ताकि मरीजों और तीमारदारों को एक ही स्थान पर जरूरी सामान और दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो सकें। -डाॅ. नीना, कार्यवाहक पीएमओ, नागरिक अस्पताल