फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Viral fever cases rise after rains; children account for the highest number.

Gurugram News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार के मरीज, बच्चों की संख्या सबसे अधिक

Thu, 23 Jul 2026 05:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Viral fever cases rise after rains; children account for the highest number.
- मानेसर क्षेत्र के पीएचसी में रोज पहुंच रहे सैकड़ों मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। बारिश के बाद मौसम में बदलाव के साथ ही क्षेत्र में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सबसे अधिक छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। संक्रमण बढ़ने के कारण लोग इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का रुख कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को नखडौला पीएचसी में करीब 90 मरीजों की जांच की गई। वहीं भांगरौला पीएचसी में 110 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसके अलावा कासन पीएचसी में भी 95 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले अधिकांश मरीज वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या से पीड़ित पाए गए। पीएचसी के डॉक्टर अजितेश ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव होने से वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को साफ पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि यदि बुखार, खांसी या जुकाम के लक्षण दो-तीन दिन तक बने रहते हैं तो मरीज को खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। समय पर उपचार मिलने से संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम बदलने के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और किसी भी प्रकार के संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed