फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vipul Goyal met the worker injured by bullet

Gurugram News: गोली लगने से घायल कार्यकर्ता से मिले विपुल गोयल

Sun, 06 Oct 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Vipul Goyal met the worker injured by bullet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भाजपा कार्यकर्ता को शनिवार शाम दो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी थी। वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां वह अब खतरे से बाहर है। खेडीपुल थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल की पहचान रजनीश (30) के रूप में हुई है। वह भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल का एजेंट था। मतदान खत्म होने के बाद बूथ से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आएं दो युवकों ने रजनीश रोक लिया और बहस करने लगे। फिर अचानक पिस्टल निकाल और गोली मार दी। ओल्ड फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार विपुल गोयल भी शनिवार देर रात घायल कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ता और परिजनों से मुलाकात करके हालचाल जाना। उसके परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं खेड़ीपुल थाना पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


हमले की जानकारी मिली है, युवक की हालत स्थिर है, जो शिकायत मिलेगी उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी, युवक को गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक सवार आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।- एसीपी विवेक कुंडू
विज्ञापन




हम निधि पब्लिक स्कूल के पास खड़े थे, एक बाइक पर मुंह पर गमछा बांधे दो आदमी आए, उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, रजनीश को रोका और कुछ कहा फिर गोली चला दी। गोली किसने चलाई यह भी पता नहीं चल पाया। फिर मौके से फरार हो गए। - कोमल पंडित, चश्मदीद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed