फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Villages in Municipal Corporation will be able to get better facilities'

‘नगर निगम में शामिल गांवों को मिल सकेंगी बेहतर सुविधाएं’

Sat, 20 Feb 2021 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
'Villages in Municipal Corporation will be able to get better facilities'
गांव भोंडसी स्थित कैप्टन जगमाल सिंह राघव स्टेडियम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र की - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। भोंडसी स्थित कैप्टन जगमाल सिंह राघव स्टेडियम में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से गुुरुग्राम नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए गांवों के जनप्रतिनिधि व आम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोहना विधायक संजय सिंह, गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह व संयुक्त आयुक्त-4 प्रदीप अहलावत मौजूद रहे। इसमें कहा गया कि अब निगम में शामिल किए गए नए गांवों को शहर की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में शामिल किए गांवों में विकास कार्यों को लेकर मंथन किया गया। गांव भोंडसी व नयागांव सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। सोहना विधायक संजय सिंह ने कहा कि शहर की तर्ज पर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से गांवों को नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में शामिल किया गया है। क्षेत्र में सीवर, सड़क, बिजली, पानी आदि की बेहतर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जनसुनवाई के जरिए होगा समस्या समाधान :
मेयर मधु आजाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। वहीं, नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र में बेहतर शहरी सुविधाएं मुहैया करवाने का निर्णय लेते हुए इस क्षेत्र को निगम में शामिल किया है। हालांकि, अभी चुनाव में समय बाकी है, लेकिन तब तक जन सुनवाई और लोगों से मिलकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की जो भी विकास से संबंधित मांगे हैं, उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विकास कार्यों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरसाती एवं गंदे पानी की निकासी का प्रबंध करना, सफाई व्यवस्था एवं कचरा उठान, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, शहीद स्मारक को भव्य बनाने, मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, टूटे रास्तों की मरम्मत, दो नए बरात घर बनाने, कन्या पाठशाला में 10 नए कमरों का निर्माण करवाने, शहीद कुंवरपाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पुरानी इमारत के नवनिर्माण, गांव के मुख्य रास्तों पर महापुरुषों के नाम से भव्य द्वार बनाने, तालाबों का सौंदर्यीकरण समेत अन्य मांगे शामिल रहीं।

इस मौके पर रामकिशन राघव, राजेश चेयरमैन, पूर्व सरपंच संजय एवं राजकपूर राघव, अमर सिंह, सूबेदार राम सिंह, सत्यन, एडवोकेट रतनसिंह, इनकम टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त आयुक्त उदयवीर सिंह, फतेहसिंह, नंबरदार भागीरथ राघव, रामकिशन राघव व यशवीर राघव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed