{"_id":"6a188e4d1d2598c93d01bbf7","slug":"villagers-troubled-by-broken-road-in-jatka-village-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112384-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जाटका गांव की टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जाटका गांव की टूटी सड़क से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
जाटका गांव का टूटा हुआ मार्ग।
-चार माह से अधूरा पड़ा हुआ है निर्माण कार्य,आवागमन में हो रही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जाटका गांव में मुख्य सड़क मार्ग पिछले चार माह से टूटा पड़ा है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार यह गांव में प्रवेश करने का मुख्य मार्ग है, जहां से दिनभर लोगों और वाहनों का आवागमन बना रहता है। सड़क टूटने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और धूल उड़ने से लोगों को सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं हल्की बारिश होने पर पूरा मार्ग कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे राहगीरों को निकलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी एवं सरपंच वसीम अहमद और लेखराज (मेंबर) ने बताया कि सड़क की बदहाली से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की गई है और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन मिला है।
मामले में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि सड़क निर्माण के निर्देश काफी पहले ही जारी कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पहले निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने लापरवाही बरती, जबकि कुछ हिस्सों में कोर्ट केस होने के कारण भी कार्य में देरी हुई। एसडीओ ने बताया कि अब सभी मामलों का समाधान हो चुका है और संबंधित कंपनी को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि शीघ्र ही सड़क निर्माण पूरा होने से उन्हें राहत मिलेगी।