फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers against property tax

निगम में शामिल 39 गांवों में संपत्ति कर लागू करने का विरोध

Thu, 01 Oct 2020 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers against property tax
गुरुग्राम। नगर निगम में शामिल 39 गांवों में संपत्ति कर एवं भवन उप नियम लागू करने के विरोध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की। लोगों ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वे नगर निगम के निर्णय को रद्द कराने की पहल करें। इस मौके पर संघर्ष समिति के प्रमुख सूबे सिंह बोहरा की अगुवाई में नरेश सहरावत सरपंच, अशोक हंस सरपंच, धर्मबीर डागर बादशाहपुर, नत्थू सरपंच, उदयबीर सरपंच, दुली चंद, बबल वजीराबाद, प्रेम सिंह, रणधीर ठाकरान आदि ने राव इंद्रजीत सिंह को बताया कि नगर निगम गांवों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने गांवों में शहर जैसी एक भी सुविधा मुहैया नहीं कराई है। इसके अलावा गांवों में मौजूद समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा रहा है। इस कारण नगर निगम में शामिल 39 गांव स्लम में तब्दील हो गए है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम गांवों में शहरी इलाके जैसे संपत्ति कर एवं भवन उप नियम लागू कर रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को उन्होंने बताया कि नगर निगम में उनके गांव शामिल करने के दौरान उसे उनकी पंचायतों के कई सौ करोड़ रुपये एवं कई हजार एकड़ ग्रामसभा भूमि मिली थी। इसके बावजूद नगर निगम ने उनके गांवों की सुध नहीं ली। गांवों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और गली नाली टूटी पड़ी हुई है। सीवर ओवरफ्लो रहते हैं। इस कारण उनके गांवों में संपत्ति कर एवं भवन उप नियम लागू करने का कोई औचित्य नहीं है। उधर राव इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्या का समाधान कराने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे। इस दौरान मेयर मधु आजाद भी उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed