फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villa Usurped Under the Guise of a Barter Deal; Two Accused, Including Company Director, Arrested

Gurugram News: बार्टर डील के नाम पर विला हड़पा, कंपनी निदेशक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Villa Usurped Under the Guise of a Barter Deal; Two Accused, Including Company Director, Arrested
विला अपने नाम करवाकर बदले में प्रोजेक्ट में यूनिट देने का दिया था झांसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में बार्टर डील के नाम पर विला हड़पने के मामले में पुलिस ने कंपनी निदेशक सहित दो आरोपियों को 17 अप्रैल को सेक्टर-109 से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित का विला अपने नाम करवा लिया और बदले में प्रोजेक्ट में कोई यूनिट नहीं दी। आर्थिक अपराध शाखा-2 की पुलिस मामले की जांच व दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
शिकायतकर्ता ने 4 जून 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी कि केएस प्रॉपमार्ट लिमिटेड कंपनी के निदेशक देवेंद्र पांडे ने पार्क स्ट्रीट प्रोजेक्ट में उसके साथ बार्टर डील की थी। इस बार्टर डील के तहत उसके विला की एवज में प्रोजेक्ट में यूनिट देने का वायदा किया गया था। यही नहीं पीड़ित ने प्रोजेक्ट में दो कॉमर्शियल यूनिट भी बिकवाई थीं लेकिन उसे इसका मुनाफा तक नहीं दिया गया। वहीं, उसका विला भी हड़प लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा-2 ने की।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट में यूनिट देने का दिया था झांसा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-109 निवासी देवेंद्र पांडे (60) व नवीन कुमार (38) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि देवेंद्र पांडे कंपनी का निदेशक है। उसने अपने साथी नवीन कुमार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को बार्टर डील के नाम पर गुमराह किया। इसके बाद उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली और बदले में प्रोजेक्ट में यूनिट देने का झांसा दिया। उन्होंने समझौते की शर्तों का उल्लंघन करते हुए शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि आरोपी नवीन इस बार्टर डील में ब्रोकर के रूप में काम कर रहा था, जिसके बदले उसे आठ लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी। मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। -हरेंद्र, एसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed