फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vigilant citizens living in border villages are the security shield of the country.

Gurugram News: सीमावर्ती गांवों में रहने वाले सजग नागरिक देश का सुरक्षा कवच

Mon, 25 Sep 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vigilant citizens living in border villages are the security shield of the country.
असामान्य गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही जरूरी सूचनाएं सुरक्षा एजेंसियों को देते हैं
विज्ञापन

जीयू में '' जीवंत गांव : सीमा सुरक्षा में क्रांति '' विषय पर व्याख्यान
अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। परिवार व प्रदेश की सुरक्षा व्यक्ति, समाज से तथा इससे आगे देश की सुरक्षा बॉर्डर पर मौजूद जीवंत गांवों की बसावट से भी जुड़ीं हुईं है। देश की सीमाओं की सुरक्षा कवच के रूप में सीमावर्ती गांवों में रहने वाले सजग नागरिकों से है, जो बॉर्डर पर होने वाली किसी भी असामान्य गतिविधियों पर नजर रखते हैं और जरूरी सूचनाएं सुरक्षा एजेंसियों व सेना को देते हैं। यह बात लेफ्टिनेंट जनरल ( रिटायर्ड ) विष्णुकांत चतुर्वेदी ने जीयू में शनिवार देर शाम सीमा जागरण मंच के '' जीवंत गांव : सीमा सुरक्षा में क्रांति '' विषय पर व्याख्यान में मुख्य वक्ता के तौर पर कही ।

इस मौके पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा बीजेपी उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने की। समारोह का उद्घाटन गुरुग्राम विवि के मीडिया स्टडी के डीन प्रो. राकेश जोगी ने जबकि मंच का संचालन सीमा जागरण मंच के गुरुग्राम विभाग के सह-संयोजक अवधेश कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के सीमावर्ती राज्यों सहित जम्मू-कश्मीर, लद्दाख बॉर्डर पर सक्रिय सैन्य सेवा के दौरान अपने जीवन के चार दशक गुजार चुके ले. जनरल चतुर्वेदी ने व्याख्यान के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीमा पर मौजूद गांवों की जीवंतता यानी वहां रह रहे नागरिकों की क्षमता सुरक्षा की गारंटी है। बॉर्डर पर घुसपैठ, तस्करी, अवैध हथियारों का आदान-प्रदान, ड्रग्स सप्लाई और सीमावर्ती देशों की सेना, सुरक्षाबलों की हलचलों पर वहां के निवासी नजर रखते हैं। याद रखें की कारगिल में पाक सैनिकों की घुसपैठ व बॉर्डर पर कुछ असामान्य हलचल की जानकारी वहां के चरवाहों ने ही दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल एस. लांबा, कर्नल प्रदीप भल्ला, कर्नल शेर सिंह यादव, गिरीराज शर्मा, विकास सिंह चंदेल, रामचंद्र सिंह, डॉ. रश्मि अग्रवाल, प्रो. अमित सिंह, इंजीनियर रवि सिंह, प्रदीप कुमार , अवधेश कुमार सिंह विभाग-सह संयोजक, सीमा जागरण मंच और बड़ी संख्या में गुरुग्राम विवि व दिल्ली विवि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed