फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Video of drinking alcohol on the roof of a moving vehicle goes viral, case registered

Gurugram News: चलती गाड़ी की छत पर शराब पीने का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Wed, 06 Dec 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Video of drinking alcohol on the roof of a moving vehicle goes viral, case registered
-सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

-सेक्टर-56 थाना पुलिस ने किया केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
-आरोपी दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़ कर रहा था बात

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। साइबर सिटी में आए दिन सड़क पर स्टंट किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर गोल्फ कोर्स रोड पर सामने आया है। जिसकी वीडियो और फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो और फोटो जब पुलिस के हत्थे लगी तो पुलिस ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में साफ दिख रहा है कि किस तरह से एक व्यक्ति गाड़ी की छत पर बैठा है और शराब पी रहा है। इतना ही नहीं उसने दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ है और उस पर बात कर रहा है। यह पोस्ट वायरल होते हुए जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर इस गाड़ी के साथ-साथ और कितने वाहन थे, जिस पर सवार लोगों ने यह वीडियो बनाई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार गोल्फ कोर्स रोड की वीडियो और फोटो वायरल हो रही है, जिलमें चलती गाड़ी की छत पर बैठकर युवक शराब पी रहा है। संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed