{"_id":"674606ca9e8312abb70438c8","slug":"vicious-tractor-thief-was-a-noose-for-the-police-for-six-years-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-44576-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छह साल तक पुलिस के लिए गले की फांस बना रहा शातिर ट्रैक्टर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छह साल तक पुलिस के लिए गले की फांस बना रहा शातिर ट्रैक्टर चोर
विज्ञापन
- 2001 में बाइक चोरी से की थी शुरुआत, 2018 में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
- कुछ समय बाद ही जमानत पर छूट गया था, अब 17 नवंबर को आया गिरफ्त में
- फर्जी कागजात बनाकर यूपी में 4 से 5 लाख में बेच देता था, 11 ट्रैक्टर बरामद
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। ट्रैक्टर चोरी की लगभग तीस वारदातों को अंजाम देने वाला नखरुद्दीन उर्फ नखरू उर्फ नसरू छह सालों से गुरुग्राम पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान आरोपी ने गुरुग्राम के पटौदी, फर्रुखनगर, धारूहेड़ा व बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ट्रैक्टर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। आखिरकार गुरुग्राम पुलिस 17 नवंबर को उसे गिरफ्तार करने में सफल हो गई।
वर्ष 2018 में गुरुग्राम पुलिस ने चोरी के मामले में उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन वह जल्द ही जमानत पर बाहर आ गया। जमानत के बाद वह कभी कोर्ट में भी पेश नहीं हुआ। ऐसे में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। अपराध शाखा फर्रुखनगर के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार की पुलिस टीम को ट्रैक्टर चोर गिरोह के शातिर को बीते 17 नवंबर को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपी से 11 ट्रैक्टर व दो ट्रॉली बरामद की गई है। आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उनको फर्जी कागजात बनाकर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में 4 से 5 लाख रुपये में बेच देता था।
-- --
वर्ष 2001 में बाइक चोरी से शुरुआत:
शातिर चोर नखरुद्दीन उर्फ नखरू उर्फ नसरू निवासी गांव भंडारा, जिला भरतपुर (राजस्थान) ने वर्ष-2001 में कामा पुलिस थाना (राजस्थान) से बाइक चोरी की थी। इसके बाद राजस्थान में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। 2003 में फरीदाबाद व नूंह (मेवात) के पुन्हाना में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। राजस्थान के भरतपुर में 2012 लूट और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
-- --
2018 में गुरुग्राम में हुआ गिरफ्तार:
2015-16 के दौरान नखरुद्दीन उर्फ नखरू उर्फ नसरू ने गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह, धारूहेड़ा आदि क्षेत्रों में चोरी, मारपीट, लूट आदि वारदातों को अंजाम दिया। 2018 में गुरुग्राम पुलिस ने नखरुद्दीन को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कुछ समय बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया और निर्धारित समय पर पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित किया गया। इसके बाद वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा और बीते छह वर्षों के दौरान गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। व
अधिकतर मामलों में भगोड़ा घोषित:
अनपढ़ होने के बावजूद नखरुद्दीन उर्फ नखरू उर्फ नसरू शातिर चोर है। वह वाहन चोरी की वारदातों को इतनी सतर्कता से अंजाम देता है कि लोगों को भनक भी नहीं लगती। वहीं, लगातार वारदातों में शामिल होने के बावजूद पुलिस गिरफ्त से बाहर रहता है। नखरुद्दीन के खिलाफ गुरुग्राम में चोरी करने के 17 मामले, फरीदाबाद में दो मामले, नूंह में एक मामला दर्ज है। वहीं, शस्त्र अधिनियम, चोरी करने, मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास आदि संबंध में नौ मामले राजस्थान में दर्ज है।