फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vice President M. Venkaiah Naidu will visit Gurugram today

आज गुरुग्राम आएंगे उपराष्ट्रपति नायडू, कार्यक्रम में कम ही लोगों को मिलेगा प्रवेश

Sun, 19 Sep 2021 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 04:33 AM IST
सार

दीनबंधु सर छोटू राम के लेख व भाषणों पर आधारित पुस्तकों का उपराष्ट्रपति करेंगे विमोचन और पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित।  

विज्ञापन
Vice President M. Venkaiah Naidu will visit Gurugram today
वेंकैया नायडू - फोटो : ANI

विस्तार

उपराष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडू  रविवार को गुरुग्राम में दो कार्यक्रमों मे शिरकत करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों  को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन


ये दोनों कार्यक्रम  दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। पहला कार्यक्रम सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में प्रात: 11 बजे आयोजित किया जा रहा है।  जहां पर उपराष्ट्रपति दीनबंधु सर छोटूराम के लेख व भाषणों पर आधारित पुस्तकों के पांच वॉल्यूम का विमोचन करेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा अन्य अतिथि भी रहेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को उनकी ड्यूटी के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।  सेक्टर-44 में कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से लेकर ऑडिटोरियम में अतिथियों के बैठने तक की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमंत्रित व्यक्तियों की संख्या बढ़ने के कारण ऑडिटोरियम के साथ वाले हॉल में भी दो एलईडी स्क्रीन लगाई गईं हैं।  जहां पर बैठकर वे ऑडिटोरियम में हो रहे कार्यक्रम को देख पाएंगे। वीवीआईपी व वीआईपी मेहमानो के लिए पार्किंग की व्यवस्था अलग से होगी जबकि अन्य मेहमानों के लिए आयोजन स्थल से बाहर मेन गेट के सामने पार्किंग बनाई गई है।

उपराष्ट्रपति का दूसरा कार्यक्रम सैक्टर-23 स्थित नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी में होगा।  जहां पर पैरालंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे होगा। पैरालंपिक खेलों में हरियाणा के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  जिनमें से 6 ने पदक जीतकर देश की झोली में डालें। ओलंपिक व पैरालंपिक में गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार क्रमश: 6 करोड़ रुपये, 4 करोड़  तथा 2.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दे रही है। 


इस कार्यक्रम में खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के ऑडिटोरियम से कुछ दूरी पर मेहमानों के लिए अलग से दो पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय के साथ में अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पार्किंग निर्धारित की गई है। बाकियों के लिए पार्किंग लगभग 50 मीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed