फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Veteran leaders lashed out at the government during a show of strength.

Gurugram News: शक्ति प्रदर्शन में सरकार पर बरसे दिग्गज नेता

Sun, 06 Sep 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Veteran leaders lashed out at the government during a show of strength.
बादशाहपुर में कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता। स्त्रोत-पार्टी
प्रदेश प्रभारी संजय दत्त बोले- विपक्ष की आवाज एफआईआर और सत्ता के दबाव से नहीं दबाई जा सकती
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जलभराव, जाम और टूटी सड़कों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को वाटिका चौक स्थित औरम कन्वेंशन सेंटर में सम्मेलन आयोजित किया गया। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और किसान, मजदूर व छोटे व्यापारी महंगाई और बढ़ती लागत से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
प्रभारी संजय दत्त ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन मुकदमों के जरिये विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गुरुग्राम की समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में मिलेनियम सिटी और कॉरपोरेट हब के रूप में पहचान रखने वाला गुरुग्राम आज जलभराव, ट्रैफिक जाम, टूटी सड़कों और बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था से जूझ रहा है। बारिश होते ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन जाती है और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि गुरुग्राम सरकार के खजाने में बड़ा राजस्व देता है, लेकिन इसके अनुपात में शहर को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed