फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   vehicles will run on kapriwas turn flyover from next month

Gurugram News: अगले महीने से कापड़ीवास मोड़ फ्लाईओवर पर दौड़ेंगे वाहन

Mon, 24 Apr 2023 12:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
vehicles will run on kapriwas turn flyover from next month
निर्माण अंतिम चरण में, हजारों वाहन चालकों को जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों को जल्द ही जाम से छुटकारा मिलने वाला है। मई के पहले सप्ताह में जाम के सबसे बड़े केंद्र कापड़ीवास मोड़ पर बन रहे फ्लाईओवर को वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का दावा है कि अगर निर्माण कार्य में बारिश या कोई दूसरी तकनीकी रुकावट नहीं आई तो मई में एक हिस्से में वाहन चालकों को बड़ी राहत मिल जाएगी। फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में हैं। मई के शुरुआती सप्ताह तक निर्माण पूरा होते ही इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि फ्लाईओवर के अधिकारिक लोकार्पण में एनएचएआई के अधिकारी समय लगने की बात कह रहे हैं, लेकिन यहां हर रोज लगने वाले लंबे जाम से राहत देने के लिए एनएचएआई के पास फ्लाईओवर खोलने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है।
एनएचएआई के अनुसार निर्माण कर्ता कंपनी शिवालय कंस्ट्रक्शन ने अपनी वादे के अनुसार रुकावटों के बावजूद समय से पहले काम किया है। इसका निर्माण अगस्त 2022 में शुरू हुआ था और अगस्त 2023 इसके निर्माण की समय सीमा तय की गई थी। लेकिन निर्माण कंपनी ने एनएचएआई के अनुरोध पर तेजी से काम करते हुए तीन महीने पहले ही इसका निर्माण पूरा कर लिया है। इसका निर्माण होने के बाद दिल्ली-जयपुर की ओर जाने वाला यातायात बिना रुके सीधे निकल सकेगा। जिन्हें भिवाड़ी, खुशखेड़ा या अलवर की तरफ जाना है वह हाईवे की सर्विस रोड से सीधे भिवाड़ी की ओर निकल सकेंगे।
विज्ञापन


-----------

फ्लाईओवर के साथ ही बन रहा है धारूहेड़ा बाईपास

इस फ्लाईओवर के साथ ही धारूहेड़ा बाईपास भी बनाया जा रहा है। यह बाईपास कापड़ीवास मोड़ से भिवाड़ी की ओर बनाया जा रहा है। गुरुग्राम या मानेसर आईएमटी से भिवाड़ी की ओर जाने वाले वाहन इस बाईपास के जरिए सीधे भिवाड़ी निकल सकेंगे। अब उन्हें धारूहेड़ा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। धारूहेड़ा से पांच किलोमीटर पहले ही द्वारकाधीश सोसाइटी के सामने छह लेन के हाईवे के जरिए यह अपना सफर पूरा कर सकेंगे। जयपुर, बावल या नीमराणा की ओर तावडू, सोहना, पलवल, फरीदाबाद, मथुरा, आगरा या कानपुर की ओर जाने वाले धारूहेड़ा के जाम में फंसने की बजाय इस बाईपास से अपने गंतव्य की ओर निकल सकेंगे। भिवाड़ी और खुशखेड़ा के साथ टपुकड़ा राजस्थान के बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों की अधिकांश औद्योगिक इकाइयां गुरुग्राम और मानेसर आईएमटी की कंपनियों की वेंडर कंपनियां हैं। इसलिए दिन में इन शहरों के बीच कामर्शियल वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। बाईपास निर्माण के बाद इन शहरों का एक दूसरे से सीधा जुड़ाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

बरसात ने फेरा उम्मीदों पर पानी

एनएचएआई ने पहले इस पूरे प्रोजेक्ट (हाईवे फ्लाईओवर, बाईपास और भिवाड़ी में एक अन्य फ्लाईओवर) को अप्रैल में खोलने की तैयारियां की थी, लेकिन मार्च के अंत और अप्रैल के शुरू में आई बरसात ने एनएचएआई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस बीच दिल्ली-जयपुर हाईवे के फ्लाईओवर का निर्माण तो तेजी से हुआ, लेकिन वाहनों के दबाव के कारण भिवाड़ी के अंदर बनने वाला फ्लाईओवर का निर्माण गति नहीं पकड़ पाया। एनएचएआई का प्रयास पूरे प्रोजेक्ट को एक साथ वाहनों के लिए खोलने का है।


-----------

मई के पहले सप्ताह तक हाईवे के फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने की तैयारियां है। अधिकारिक लोकार्पण बाद में होगा, लेकिन सहूलियत के लिए निर्माण पूरा होते ही इसे खोल दिया जाएगा। निर्माण अंतिम चरण में है।

विकास मित्तल, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed