{"_id":"6acb7ead1fe8ec48700c3962","slug":"vehicles-were-entering-delhi-on-sunday-without-being-checked-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103932-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रविवार को बिना जांच दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रविवार को बिना जांच दिल्ली में प्रवेश कर रहे थे वाहन
विज्ञापन
पुलिस का पहरा जारी...लेकिन नहीं की गई नाकेबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरहोल-रजोकरी बॉर्डर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की रविवार को पुलिस द्वारा जांच नहीं की गई। ऐसे में सभी वाहन बिना जांच के गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रहे थे। यही स्थिति कापसहेड़ा बॉर्डर, एमजी रोड, बिजवासन बॉर्डर, बजघेड़ा बॉर्डर व द्वारका एक्सप्रेसवे पर रही। सभी बॉर्डर पर वाहन बिना रोकटोक व जांच के दिल्ली सीमा में प्रवेश कर रहे थे। हालांकि, बॉर्डर दिल्ली पुलिस व भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान तैनात रहे और गुजरने वाले वाहनों की निगरानी कर रहे थे।
दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर 10 अक्तूबर को दिल्ली कूच रोकने के लिए पुलिस ने बॉर्डर पर नाकेबंदी करके संदिग्ध वाहनों की जांच की थी, जिससे सभी बाॅर्डर पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। सरहौल बॉर्डर पर दो किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया था। ऐसे में वाहन चालक व अन्य सवारियां घंटों जाम में फंसे रहे थे। बॉर्डर पर बने नाके (चेकपोस्ट) पर हर गाड़ी को जांच के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा था। इस कारण 10 अक्तूबर की शाम तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा था। वहीं, रविवार को दिनभर वाहन बिना किसी जांच के दिल्ली सीमा में प्रवेश करते रहे।