फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicles struggled with traffic jams on the service lane.

Gurugram News: सर्विस लेन पर जाम से जूझते रहे वाहन

Sat, 05 Sep 2026 05:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicles struggled with traffic jams on the service lane.
गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड की सर्विस लेन पर जाम से जूझते रहे वाहन। फोटो- संवाद
गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड की सर्विस लेन पर शनिवार दोपहर को वाहन चालक जाम से जूझते रहे। सुभाष चौक से राजीव चौक की ओर आने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद सर्विस लेन पर वाहनों का संचालन सुचारू नहीं रह पाया। अधिकतर स्कूलों और कार्यालयों में अवकाश होने के कारण बारिश के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव कम था। हालांकि, राजीव चौक पर चारों तरफ से आवागमन के कारण हमेशा दबाव बना रहता है। शनिवार दोपहर को भी सुभाष चौक से राजीव चौक तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। सामान्यतः पांच मिनट का यह सफर जाम के कारण 25 से 30 मिनट में तय हो रहा था। गुरुग्राम के एसीपी सत्यपाल यादव ने बताया कि शनिवार को शहर की सभी सड़काें पर वाहनों का सुचारू रूप से संचालन रहा। राजीव चौक पर काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होने से थोड़ा दबाव रहता है। यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी व्यवस्था को संभालते हुए जाम नहीं लगने दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed