{"_id":"62baf014ab1067099d5a53da","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-man-gurgaon-news-noi656580491","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। एमजी रोड पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मूल रूप से बिहार के जहानाबाद निवासी अरविंद ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत सरहौल के पास करीब 5-6 साल से किराए पर रहते हैं। उनके दामाद लवकुश शर्मा व बेटी भी कुछ दूर किराए पर रहते हैं। अरविंद के मुताबिक लवकुश (29) एक निजी कोरियर कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को वह कूरियर लेकर इफ्को चौक से एमजी रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9 बजे बेहद तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने लवकुश को टक्कर मार दी।
-----
टक्कर के बाद भी नहीं रोकी कार
टक्कर के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और लवकुश को रौंदते हुए निकल गया। इसकी सूचना जैसे ही अरविंद को मिली, वह लवकुश को लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक जांच के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरविंद की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।