{"_id":"62337034cb83fa07db205c1b","slug":"vehicle-collides-with-auto-driver-dies-gurgaon-news-noi6379572167","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। गुरुग्राम-सोहना रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में बृहस्पतिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें चालक गंगाराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें घायल विशाल पुत्र मुकेश निवासी मानेसर को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। वहीं पांच घायलों को गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सोहना शहर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायलों को नागरिक अस्पताल सोहन में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। वहीं दूसरी तरफ स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान दर्शन निवासी बादशाहपुर, सुनीता निवासी सोहना, रजिया निवासी गुरुग्राम, शबनम निवासी सोहना, विशाल पुत्र मुकेश निवासी मानेसर व रोहित पुत्र नारायण निवासी शिव कॉलोनी सोहना के रूप में हुई है। इनमें पांच घायलों को गुरुग्राम के लिए रेफर किया गया है। इस बारे में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो पुलिस के कब्जे में है।
परिजन की शिकायत पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल विशाल ने पुलिस को बताया कि ऑटो चालक जीडी गोयनका स्कूल से सवारी भरकर गुरुग्राम की ओर जा रहा था कि अचानक पीछे से स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।