{"_id":"6054a37e8ebc3ec4965b2c4b","slug":"vehicle-ban-in-sadar-bazar-one-week-from-today-gurgaon-news-noi572242057","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में आज से एक सप्ताह तक वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में आज से एक सप्ताह तक वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों में से एक सदर बाजार शनिवार से एक सप्ताह तक वाहन मुक्त रहेगा। वहीं, शनिवार को ही सदर बाजार में राहगीरी का भी आयोजन किया जाएगा। शहर के नागरिक पहली बार सुव्यवस्थित, सुंदर, स्वच्छ व सुरक्षित सदर बाजार के गवाह बनेंगे।
यह कार्य नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पीपल फॉर स्ट्रीट चैलेंज के तहत एक सप्ताह तक ट्रायल के रूप में किया जा रहा है। हालांकि, सदर बाजार के दुकानदारों तथा यहां आने वाले ग्राहकों के वाहनों के लिए आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था रहेगी। पार्किंग के लिहाज से बाजार को 7 जोन में बांटा गया है। बाजार के दुकानदारों की वाहन पार्किंग से उनकी दुकान अधिकतम 100 से 150 मीटर की दूरी पर होगी और इस दूरी तक पैदल चलना आसान होगा।
यहां पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
इसके अलावा, ओल्ड जेल कांप्लेक्स, ग्रोवर ग्राउंड तथा सेशन हाउस के पास स्थित ग्राउंड सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग स्थलों से 15 ई-रिक्शा के माध्यम से लोग सदर बाजार के समीप तक पहुंच सकेंगे। दुकानदारों के लिए निर्धारित की गई पार्किंग के लिए विशेष पास की व्यवस्था की गई है। संयुक्त आयुक्त-2 जितेंद्र गर्ग के द्वारा सिविल अस्पताल के सामने स्थित कार्यालय से दुकानदारों के लिए पार्किंग पास जारी किए जा रहे हैं। पार्किंग व ट्रायल से संबंधित ले-आउट प्लान भी नगर निगम द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
आयोजित होंगी सांस्कृतिक गतिविधियां
सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली राहगीरी कार्यक्रम के दौरान अनेक सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सदर बाजार में खरीदारी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी लोग आनंद लेंगे। राहगीरी कार्यक्रम के दौरान बंचारी नगाड़ा पार्टी के कलाकार लोक धुन व नृत्य के माध्यम से लोगों का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय कला, स्ट्रीट थिएटर, सामुदायिक प्रदर्शनी, पारंपरिक चौपाल, कहानी, गीत नृत्य, स्ट्रीट आर्ट, साइकिलिंग, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व स्वच्छ भारत मिशन जागरूकता सहित खेलकूद आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।