{"_id":"650c9025f92eb044e5012324","slug":"vatika-chowk-underpass-is-ready-will-start-next-month-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-14891-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाटिका चौक अंडरपास बनकर तैयार, अगले महीने होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाटिका चौक अंडरपास बनकर तैयार, अगले महीने होगा शुरू
विज्ञापन
फरीदाबाद से द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड के विस्तारीकरण का एक हिस्सा वाटिका चौक अंडरपास बनकर तैयार है। इसके अगले महीने यातायात के लिए शुरू हो जाने की उम्मीद है। इसके शुरू हो जाने के बाद सोहना रोड की सर्विस लेनों पर रेड लाइट से राहत मिलेगी। साथ ही अंडरपास से खेड़कीदौला की ओर जाने वाले यातायात को भी रेडलाइट से मुक्ति मिल जाएगी।
यह अंडरपास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा बनाया गया है। अंडरपास शुरू होते ही सदर्न पेरिफेरल रोड पर फरीदाबाद से द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा होगी। यहां पर दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की संख्या प्रतिदिन औसतन 40 हजार से अधिक है। अक्तूबर-2022 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। जून-2023 तक इसे पूरा होना था। साइबर सिटी की लाइफ लाइन सड़कों को जोड़ने वाले वाटिका चौक पर गुजरने वालों में दिन में छोटे वाहन तो रात में बड़े वाहन शामिल हैं। यहां से गुजरने वालों को लाल बत्ती पार करने में दो से तीन बार ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार करना पड़ता है। हर ओर से आने वाले वाहनों को दो मिनट की वेटिंग है। यहां पर केवल बादशाहपुर की ओर आने-जाने वालों की बत्ती होगी।