फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vatika Chowk, Narsinghpur, Kherki Daula, and Rampura Chowk have become dangerous black spots.

Gurugram News: वाटिका चौक, नरसिंहपुर, खेड़कीदौला और रामपुरा चौक बने खतरनाक ब्लैक स्पॉट

Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vatika Chowk, Narsinghpur, Kherki Daula, and Rampura Chowk have become dangerous black spots.
खामियों के चलते हादसों का शिकार बनकर दम तोड़ रहे लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाटिका चौक, नरसिंहपुर, खेड़कीदौला चौक और रामपुरा चौक खतरनाक ब्लैक स्पॉट में शामिल हैं। इन चौक पर वाहन चालकों की गलती के कारण सड़क हादसे हाेते रहते हैं। बुधवार दोपहर को अमर उजाला की टीम ने इन चौक की पड़ताल की, तो कई खामियां सामने आईं। हाईवे व चौक पर खामियों के चलते लोग हादसों का शिकार होकर दम तोड़ते हैं। यातायात पुलिस के अधिकारी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जाम व सड़क हादसों में कमी लाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत दावों के अलग दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।


रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे बने चौक पर
दोपहर 1.20 बजे रामपुरा फ्लाईओवर के नीचे बने चौक पर ट्रक, डंपर, कंटेनर, कैंटर सहित अन्य वाहनों के कारण हादसे होने का खतरा बना रहा। रामपुरा चौक पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सर्विस लेन को फिलहाल बंद किया गया है लेकिन ट्रक, डंपर, कंटेनर, कैंटर फ्लाईओवर से निकलना चाहते हैं, इससे यहां पर बड़े व लंबे वाहनों को मोड़ना मुश्किल हो जाता है। चौक पर बड़े वाहनों को मोड़ने व गलत दिशा में आ रहे वाहनों के कारण हादसे होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

समाधान का सुझाव- रामपुरा चौक पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए ठोस व उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, बड़े वाहनों के निकलने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि उनको रास्ते का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटिका चौक पर वनवे में दोनों तरफ से वाहनों का संचालन
दोपहर 1.45 बजे वाटिका चौक पर यातायात व्यवस्था सुधारने व सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए चौक को वन-वे किया गया। यहां पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की, लेकिन यहां पर वनवे पर दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है जबकि ड्यूटी पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी भी वन-वे में गलत दिशा में आने वाले वाहनों को नहीं रोक रहे, इससे यहां पर वाहन टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
समाधान का सुझाव- वनवे में गलत दिशा में आ रहे वाहनों पर रोक लगाई जाए। वहीं, सर्विस लेन पर गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाए, जिससे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।


खेड़कीदौला टोल के पास खतरनाक यू-टर्न
दोपहर 1.55 बजे खेड़कीदौला टोल के पास पड़ताल करने पर सामने आया कि यहां पर वाहनों के यू-टर्न को लेकर व्यवस्था नहीं की गई है। यहां यू-टर्न पर कई हादसे हो चुके हैं। वाहन चालक एकदम अपने वाहनों को घुमाकर इधर-उधर चलाना शुरू कर देते हैं। वहीं, सर्विस लेन से दूरी दिशा की ओर जाने वाले लोग अपने वाहनों को गलत दिशा में ले जाकर हाईवे को पार करते हैं, जिससे पीछे या दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आने वाले वाहनों से टक्कर होने का खतरा बना रहा है।
समाधान का सुझाव-
खेड़कीदौला टोल के पास यू-टर्न के लिए व्यवस्था करनी होगी, ताकि यू-टर्न लेने वाले वाहन तेज रफ्तार में आ रहे अन्य वाहनों से न टकरा सकें। यू-टर्न व्यवस्था में सुधार होगा तो हादसों में कमी आएगी।

नरसिंहपुर में हाईवे पर वाहन रुकने से हादसों का खतरा

दोपहर 2.15 बजे नरसिंहपुर गांव के पास गुजर रहे दिल्ली-जयपुर हाईवे की मुख्य लेन पर ऑटो, बस व कैब चालकों द्वारा सवारियों को उतारने व बैठाने के लिए वाहनों को रोकते हैं। वहीं, हाईवे से सर्विस लेन पर आने-जाने वाहनों से बचने के लिए हाईवे पर तेज रफ्तार में आ रहे वाहनों को एकदम लेन बदलनी पड़ती है या फिर ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है।
समाधान का सुझाव- नरसिंहपुर गांव के पास हाईवे पर वाहनों का रुकना बंद कराया जाए। वहीं, हाईवे से सर्विस लेन पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था करनी होगी, ताकि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों को एकदम कट मारकर लेन न बदलनी पड़े।



एनएच-48 पर ब्लैक स्पॉट वाले क्षेत्रों में किए गए सर्वे में सड़क दुर्घटनाओं व जाम संबंधी कई खामियां मिली थी। जल्द ही इन खामियों को दूर किया जाएगा, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। ब्लैक स्पॉट पर निरीक्षण करके यातायात जाम व हादसे संबंधी कारणों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article