{"_id":"64a456f376edf83b02040af6","slug":"vasudhaiva-kutumbakams-message-from-drone-for-startup-expansion-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8926-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्टार्टअप विस्तार के लिए ड्रोन से दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्टार्टअप विस्तार के लिए ड्रोन से दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश
विज्ञापन
600 ड्रोन ने 16 मिनट में 15 आकृतियों में समाया जी-20 का ध्येय
गुरुग्राम के आसमान में दिखा ड्रोन शो ट्ववीटर पर छाया
मूर्ति दलाल
गुरुग्राम। स्टार्टअप 20 शिखर के दो दिवसीय सम्मेलन की पहली शाम गाला डिनर के साथ विदेशियों ने ड्रोन शो का आनंद लिया। सोमवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुए शो में 16 मिनट में 15 आकृतियां गुरुग्राम के आसमान पर उकेरी गई। ड्रोन शो में भारतीय संस्कृति के जरिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की गई।
बीज से निकलता पौधा, जी 20 लोगों की आकृति, वसुधैव कुटुंबकम यानी पृथ्वी एक परिवार है के अलावा भारत मां की आकृति और मशाल जैसी 15 आकृतियां दिखाई गई। शो का फोकस नए विचार, आपसी सहयोग और उद्यमिता पर रहा। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन के प्रोग्राम निदेशक रोहित गुप्ता ने बताया कि ड्रोन शो एक स्टार्टअप कंपनी बोट लैब डायनैमिक्स के जरिए आयोजित कराया गया। एक स्टार्टअप कंपनी ने ही जी 20 स्टार्टअप के लिए जनभागीदारी का संदेश दिया। साफ आसमान में ड्रोन शो की विजिबिलिटी करीब पांच किलोमीटर रही। ऐसे में दूर आसमान में ड्रोन शो का नजारा देखने वाले लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा।
इसमें 600 ड्रोन एक कंप्यूटर पैनल के जरिए हवा में कंट्रोल किए गए। लगभग सभी रंगों का पैलट इस्तेमाल किया गया। कंप्यूटर के जरिए हवा में ही रंग पैलट अनुसार ड्रोन लाइट ऑन ऑफ की गई। इससे आसमान में सुंदर रंगों का चित्र दिखाई दिया।
विज्ञापन
--
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन पर भी किया ड्रोन शो
स्टार्टअप कंपनी बोट लैब डायनैमिक्स ने बीते साल आजादी के अमृत महोत्सव में काफी तारीफ बटौरी। कंपनी के छोटे शो सफल होने के बाद राष्ट्रपति भवन के ऊपर गणतंत्र दिवस की संध्या पर सबसे बड़ा शो किया। इसकी सफलता के बाद कंपनी को जी-20 में शो करने का मौका मिला। जी 20 शो के बाद अंतरराष्ट्रीय प्रोग्राम के ऑफर भी कंपनी को मिले हैं।
--
विदेश की तुलना में चार गुणा कम कीमत पर आयोजित कर रही शो
टोक्यो ओलंपिक, जो बायडन की जीत जैसे खास कार्यक्रम में भी ड्रोन शो चर्चा में रहे। हालांकि इस शो का खर्च करोड़ों में रहा। देसी स्टार्टअप कंपनी भारत में निर्मित ड्रोन के इस्तेमाल से चार गुणा कम कीमत पर ड्रोन शो आयोजित कर रही है। ड्रोन शो का खर्च शो टाइम, इसमें इस्तेमाल किए गए ड्रोन की संख्या जैसे पहलुओं पर निर्भर करता है।
--
विदेशी कंपनियों की तुलना में भारत की ड्रोन शो स्टार्टअप कंपनी इसे चार गुना सस्ते दर पर आयोजित कर रही हैं। जी 20 के स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश इस शो के जरिए दिया गया। -
रोहित गुप्ता, प्रोग्राम निदेशक, अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग