{"_id":"6436bdf9eb572a868a06cbda","slug":"vande-bharat-will-pick-up-speed-from-today-gurgaon-news-c-1-1-426958-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वंदे भारत का हो गया दीदार.. आज से पकड़ेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वंदे भारत का हो गया दीदार.. आज से पकड़ेगी रफ्तार
विज्ञापन
वंदे भारत का हो गया दीदार.. आज से पकड़ेगी रफ्तार
शहरवासियों को आज से मिलेगा अजमेर तक शताब्दी से शानदार और तेज सफर का तोहफा
रेवाडी से गुरुग्राम तक कई स्थानों पर स्वागत और दीदार को उमड़े लोग
स्टेशनों पर ढोल की थाप पर थिरके लोग, प्रधानमंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बुधवार को इंतजार खत्म हो गया। रेवाड़ी से गुरुग्राम तक रेलवे स्टेशनों पर उमड़े भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने ट्रेन का दीदार किया। रेल आज जयपुर से विशेष यात्रा पर दिल्ली रवाना की गई। रेवाड़ी के बाद गुरुग्राम की सीमा में पहुंचने पर पटौदी रोड (हेली मंडी) रेलवे स्टेशन पर स्थानीय विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में लोगों ने रेल में सवार शासनिक और रेलवे के अधिकारियों का स्वागत किया। हाथ में हरी झंडी लहराते जरावता ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे भी लगवाए।
यहां से ट्रेन गढ़-हरसरू स्टेशन पर पहुंची, जहां सोहना के विधायक कंवर संजय सिंह भारी भीड़ के साथ स्वागत के लिए तैयार थे। यहां भी लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया। यहां से ट्रेन सीधे गुरुग्राम स्टेशन पहुंची। यहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला ने ट्रेन के चालक दल को पुष्पगुच्छ भेंट कर और ट्रेन पर पुष्प वर्षा कर ट्रेन का स्वागत किया। बुधवार को जयपुर-दिल्ली रेल खंड पर इस ट्रेन के संचालन का असल मकसद लोगों के बीच इसका प्रदर्शन था।
-- -
शाम चार बजे पहुंची गुरुग्राम
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन तय समय से करीब 50 मिनट देरी से करीब चार बजे पहुंची। प्लेटफार्म नंबर-दो पर उमड़े जनसैलाब को काबू में करने के लिए जीआरपी और पुलिस बल को मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन यहां करीब 15 मिनट ठहरी। यहां से विधायक सुधीर सिंगला ने झंडी दिखाकर इसे दिल्ली कैंट के लिए रवाना किया। विधायक गुरुग्राम के लोगों के इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि एक महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेन वंदे भारत का रूट गुरुग्राम से है। अब इसका यहां ठहराव भी यहां से जयपुर और अजमेर तक जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। इस मौके पर भाजपा की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -
आज से होगा विधिवत परिचालन
ट्रेन का विधिवत परिचालन बृहस्पतिवार सुबह से होगा। यह ट्रेन सुबह अजमेर से 6:20 बजे चलकर 11:15 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। यहां से 20 मिनट बाद दिल्ली कैंट पहुंचेगी। शाम को ट्रेन दिल्ली कैंट से अजमेर के 6:40 बजे रवाना होकर 6.51 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। जहां से रात 11.05 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचेगी। जयपुर से रात 11.10 बजे रवाना होकर रात 11:55 बजे अजमेर पहुंचेगी।
-- -
शताब्दी से तेज दौड़ेगी
वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-जयपुर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज दौड़ेगी। दावा किया जा रहा है कि यह गुरुग्राम से अजमेर के सफर का समय एक घंटा कम करेगी। शताब्दी में 5 घंटे 55 मिनट लगते हैं, जबकि यह 4 घंटे 55 मिनट में ही पहुंच जाएगी। शताब्दी की तरह ही इस ट्रेन में दो श्रेणियां, एसी चेयरकार और एग्जिक्यूटिव चेयरकार है। दिल्ली से शताब्दी का किराया 850 रुपये है एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1295 रुपये है। वंदे भारत में एसी चेयरकार के लिए 860 तथा एग्जीक्यूटिव चेयरकार के लिए 1600 रुपये चुकाने होंगे। अजमेर से दिल्ली तक एसी चेयरकार का 1085 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2075 रुपये तय किया गया है।