{"_id":"60ed92a38ebc3ebc8837fcf2","slug":"vaccine-fight-5-hours-wait-in-rain-gurgaon-news-noi593218746","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके लिए मारामारी, बारिश में 5 घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके लिए मारामारी, बारिश में 5 घंटे इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। टीकाकरण के लिए शहर में मारामारी बढ़ रही है। लोग अपनी बारी और टोकन के लिए एक दूसरे से लड़ और झगड़ रहे हैं। ऐसा ही नजारा सेक्टर 31 के पॉलीक्लीनिक में मंगलवार को भी देखने को मिला। यहां बारिश में टीकाकरण लगवाने पहुंचे कुछ लोग बारी को लेकर आपस में ही झगड़ पड़े। कुछ टीकाकरण कर्मियों से उलझते भी दिखे। केंद्रों पर सीमित संख्या मे वैक्सीन स्लॉट होने के कारण बहुत से लोगों को अभी भी बैरंग भी लौटना पड़ रहा है। पानी में घंटे खड़े रहकर भी लोगों ने अपनी बारी का इंतजार किया।
राजेंद्र पार्क, फाजिलपुर झाड़सा गांव सहित कई सेंटरों पर जलभराव के कारण लोगों के साथ टीकाकरण कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि लोगों की जागरूकता और टीके प्रति उत्साह के लिए ऐसा हो रहा है। टीकाकरण की रफ्तार गुरुग्राम में अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर है। यहां लोगों में जल्दी से जल्दी से टीका लगवाने की होड़ लगी है। सभी को टीका लगाया जाएगा। कोशिश कर रहे हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हम सभी का टीकाकरण करने में सफल होंगे। लोग थोड़ा धैर्य से काम लें और अपनी बारी पर ही टीकाकरण कराएं।
17187 को लगा टीका
मंगलवार को 16480 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 वर्ष के 6902 लोगों को पहली और दूसरी डोज दी गई। इनमें सरकारी केंद्रों पर 3464 को पहली और 385 को दूसरी डोज दी गई। जबकि प्राइवेट में 2739 को पहली और 314 को दूसरी डोज दी गई। 44 से पार वाले 9578 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इनमें सरकारी केंद्रों पर 577 को पहली और 7162 को दूसरी डोज दी गई। निजी अस्पतालों में 391 को पहली तथा 1448 को दूसरी डोज लगाई गई। 226 हेर्ल्थ वर्कर के साथ 481 फ्रंट लाइन वर्करों को भी पहली और दूसरी डोज दी गई। इस तरह 7176 लोगों को पहली और 10011 को दूसरी डोज दी गई। इनमें सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने वाले 12180 तथा प्राइवेट में लगवाले 5007 लोग शामिल हैं। इनके अलावा 110 को स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई गई। विदेश यात्रा करने वाले 51 लोगों के अलावा मेट्रो के 48 लोगों को यह डोज दी गई। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभी तक 1587152 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सभी को वैकसीन लगाई जाएगी। इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।