फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vaccination campaign will start in villages from today

आज से गांवों में शुरू होगा टीकाकरण अभियान

Thu, 15 Jul 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign will start in villages from today
गुरुग्राम। जिले में 16 जुलाई से गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इस क्रम में पलड़ा पीएचसी के तहत पड़ने वाले गांव अकलीमपुर व हसनपुर से इसकी शुरुआत की जाएगी। अभियान में ब्रिटिश एयरवेज जिला प्रशासन का सहयोग करेगा। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया कि गांव अकलीमपुर व हसनपुर में 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव अकलीमपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव सुबह 10:30 बजे शिविर का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने गांव के सभी पात्र नागरिकों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रत्येक गांव में विशेष शिविर लगाकर शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। जिले में शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के तहत 88 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगरा, चौमा, मानेसर व बादशाहपुर स्थित शिव मंदिर केंद्र को कोवाक्सिन की दूसरी डोज के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

4 केंद्रों पर लगेगी कोवाक्सिन की दूसरी डोज
4 केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज के रूप में 200 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। जिले के सभी 37 स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य 3 केंद्र नागरिक अस्पताल सेक्टर 10, गांव मेवक व बेगमपुर स्थित सरकारी स्कूल पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। इन सभी केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के 100-100 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह देखते हुए कुछ केंद्रों पर वैक्सीन स्लॉट की संख्या में इजाफा भी किया गया है। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। यहां वैक्सीन के 100 स्लॉट उपलब्ध होंगे। वहीं विदेश जाने वालों के लिए पॉलीक्लीनिक में ही कोविशील्ड वैक्सीन के 70 स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। सभी केंद्रों पर पहले आओ-पहले लगवाओ के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed