{"_id":"615f38128ebc3e6264670a3e","slug":"vacant-seats-in-colleges-due-to-withdrawal-of-admission-gurgaon-news-noi6092046145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिला वापिस लेने से महाविद्यालयों में खाली हो रही सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिला वापिस लेने से महाविद्यालयों में खाली हो रही सीटें
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक के प्रथम वर्ष में खुली काउंसलिंग के माध्यम से मेरिट सूची जारी करके बची सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं, वहीं काफी छात्र महाविद्यालयों से दाखिला वापस लेकर सीटें खाली कर हैं। यह वह छात्र हैं जिनका दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय, फार्मेसी कोर्स, किसी अन्य संस्थान में संचालित कोर्स के अलावा किसी सरकारी नौकरी में नंबर आ गया है। ऐसे में यह छात्र महाविद्यालयों में आकर दाखिला वापिस लेने के लिए प्रार्थनापत्र दे रहे हैं। गुरुग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के तीनों महाविद्यालयों से कई छात्रों ने दाखिला वापिस लेने की अर्जी लगाई है। छात्रों द्वारा महाविद्यालयों को दिए जा रहे प्रार्थना पत्र को उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद अगले 3 से 4 माह तक छात्रों के बैंक खातों में दाखिला की राशि वापिस आएगी।
जिले के राजकीय महाविद्यालयों के कई संकायों में सभी सीटें दूसरी व तीसरी मेरिट सूची में भर चुकी थी, लेकिन कई छात्रों द्वारा दाखिला वापिस लेने के लिए कुछ सीटें दोबारा से खाली हो चुुकी है। ऐसे में 8 अक्तूबर और 11 अक्तूबर को जारी होने वाली मेरिट सूची में इन खाली सीटों पर भी दाखिले हों पाएंगे। दाखिला वापिस लेने से कई उन छात्रों को महाविद्यालयों में पढ़ने का मौका मिलेगा, जोकि 12वीं कक्षा में कम अंक होने के कारण पहले जारी हुई मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाए थे।
ऐसे में उन छात्रों को महाविद्यालयों की वेबसाइट में सर्च करके या फिर महाविद्यालय में संपर्क करके खाली हुई सीटों की जानकारी लेनी होगी। शहर के सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सत्यमन्यु यादव ने बताया कि कुछ छात्र दाखिला वापिस लेकर सीटें खाली कर रहे हैं, जिनपर अगली मेरिट सूची में दाखिला हो जाएंगे। दाखिला वापिस लेने वाले छात्रों को विभाग की ओर से ही बैंक खातों में फीस डाली जाएगी। फीस रोकने को लेकर फिलहाल उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।