फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Urban bodies and panchayats should work together to build a strong democracy: Kalyan

शहरी निकाय व पंचायतें मिलकर करें मजबूत लोकतंत्र का निर्माण : कल्याण

Thu, 03 Jul 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Urban bodies and panchayats should work together to build a strong democracy: Kalyan
- राष्ट्रीय सम्मेलन में संवाद और चर्चा के दौरान सामने आएंगे अच्छी प्रक्रियाएं और नवाचार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जिस पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण ने संपूर्ण मानवता को गीता ज्ञान और कर्म का संदेश दिया, उसी धरती पर शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होना पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। वह गुरुवार को मानेसर में आयोजित देश के प्रथम शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वागत संबोधन कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में संवाद और चर्चा के माध्यम से जो अच्छी प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आएंगे, उन्हें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे। हरियाणा की धरती पर मिले अनुभवों को देशभर में प्रसारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि हाल ही में पटना में आयोजित राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में जो प्रस्ताव पारित किए गए थे, उनका समर्थन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने बजट भाषण में भी किया है।


निकाय नागरिक सेवा नागरिक संपर्क की अहम कड़ी : विपुल
शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय नागरिक सेवा एवं नागरिक संपर्क की प्रथम एवं अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि शहरी निकाय वह सरकार है जिनका जनता से सीधा सरोकार है। लोकतंत्र की सबसे छोटी नहीं बल्कि सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील इकाई है। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व देश भर से आए शहरी निकाय जन प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed