{"_id":"6473a1c7c2f45ddf29018404","slug":"upsc-exam-held-at-61-centers-in-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-6249-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम में 61 केंद्रों पर हुई यूपीएससी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम में 61 केंद्रों पर हुई यूपीएससी परीक्षा
Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 29 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
पहले सत्र में 13734 और दूसरे सत्र में 13621 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा रविवार को दो सत्रों में आयोजित हुई। पहला सत्र सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर बाद 2.30 बजे से 4.30 बजे तक रहा। गुरुग्राम में 61 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 20060 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें पहले सत्र में 68.5 फीसदी और दूसरे सत्र में 67.9 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की सभी दुकानें बंद रखी गई।
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 24 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 61 लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त किए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि बाहरी हस्तक्षेप पर अंकुश लगा सके। गुरुग्राम में बनाए सभी परीक्षा केेंद्रों पर सेंटर सुपरिटेंडेंट और सेंटर सुपरवाइजर की देखरेख में सभी प्रक्रियाएं संचालित की गई। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और जैमर लगाए थे।
-- --
जांच के बाद ही मिला प्रवेश
सुबह के सत्र में परीक्षार्थियों के लिए 8 बजे से प्रवेश शुरू किया गया व 9.20 बजे केंद्र का द्वार बंद कर दिया गया। दूसरे सत्र में दोपहर एक बजे प्रवेश शुरू किया गया व 2.20 बजे परीक्षा केंद्र का द्वार बंद कर दिया। परीक्षा केंद्रों में आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र व पहचान पत्र जांचने के उपरांत ही केंद्र गेट में प्रवेश मिला। इसके उपरांत परीक्षार्थियों की शारीरिक जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की काेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मोबाइल ना छुपा रखा हो। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, पेजर, पैन ड्राइव, ब्लूट्रूथ व अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर भी प्रतिबंध रहा। वहीं महिला परीक्षार्थियों को आभूषण, चूड़ी आदि उतारने के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
-- --
परीक्षार्थियों की उपस्थिति
जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के पहले सत्र में 20060 परीक्षार्थियों में से 13734 परीक्षार्थी उपस्थित व 6326 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे सत्र में 20060 परीक्षार्थियों में से 13621 परीक्षार्थी उपस्थित व 6439 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर यूपीएससी की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई।
केंद्रों पर रही धारा 144 लागू
जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई थी। परीक्षा केंद्र पर भी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व परीक्षार्थियों के अलावा अन्य किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। आदेशों की अवहेलना करने वालों को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडित करने का प्रावधान किया गया था। यूपीएससी परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे। जिसके तहत रविवार को केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की सभी दुकानें परीक्षा के दौरान बंद रखी गई।