{"_id":"68a73d0728a0cc1d9e02e709","slug":"uproar-in-society-due-to-power-supply-disruption-allegations-of-vandalism-gurgaon-news-c-23-1-lko1064-72370-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सोसाइटी में हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सोसाइटी में हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स में बुधवार रात 10:30 बजे गई बिजली सुबह आई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिजली कटौती से परेशान ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के निवासियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कुछ निवासियों ने मेंटेनेंस ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया बताया गया कि सोसाइटी में बुधवार रात करीब 10:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात लोग बिजली के लिए परेशान रहे। सवेरे तेल खत्म होने से जनरेटर भी बंद हो गया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया।
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात में नल रूम सुखाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। तभी निवासियों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने बताया कि बुधवार फॉल्ट होने पर सोसाइटी में ग्रिड की आपूर्ति बंद हो गई थी। उसके बाद जनरेटर चालू किया गया, लेकिन मल्टीप्वॉइंट कनेक्शन होने के कारण कई घरों पावर बैकअप नहीं पहुंचा। उनका पावर बैकअप के मीटर का बैलेंस माइनस में चला गया था।
बिजली नहीं आने पर देर रात कुछ निवासी मेंटेनेंस कार्यालय पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। निवासियों ने बताया कि सवेरे करीब 4 बजे जनरेटर का तेल खत्म हो गया। जिस कारण पूरी सोसाइटी में ब्लैक आउट हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद काफी निवासी नीचे पहुंचे और हंगामा किया। सुबह 6 बजे के बाद तेल मंगाकर जनरेटर को चालू किया गया।
विज्ञापन
निवासियों ने बताया कि पैनल रूम में नमी के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी। शाम को 8 बजे के बाद पैनल रूम को सुखाने के बाद आपूर्ति को चालू किया गया। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद हंगामा हुआ था लेकिन बाद में सभी शांत हो गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ढाई घंटे गुल रही बिजली, डीजी भी नहीं चले
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में बिजली जाने पर ढाई घंटे तक डीजी नहीं चल सके। इसके बाद निवासियों ने मेंटेनेस ऑफिस में जाकर हंगामा किया तो डीजी सही करवाए गए। निवासी किशोर कुणाल ने बताया कि सोसाइटी में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे बिजली चली गई थी और 2:30 बजे आई है। इस बीच 2:30 तक लोगों को बिजली के बिना ही रहना पड़ा क्योंकि डीजी सेट भी नहीं चल रहा था। दो दिन पहले भी ऐसी परेशानी हुई थी। सोसाइटी में दो डीजी हैं लेकिन एक ही चलता है। एक डीजी सेट काम नहीं कर रहा है। निवासी शितांशु, दीपा नेगी, बनीश बंसल समेत अन्य निवासी परेशान रहे।