फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uproar and arguments in the city council on sewer and cleaning issues

Gurugram News: सीवर और सफाई के मामलों पर नगर परिषद में हंगामा, नोकझाेंक

Tue, 09 Sep 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar and arguments in the city council on sewer and cleaning issues
चेयरमैन और पार्षदों के बीच हंगामेदार रही बैठक
विज्ञापन

पार्षदों ने विकास कार्य कराने की मांग उठाई



संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी स्थित परिषद के हेलीमंडी परिसर हॉल में सोमवार को आयोजित पार्षदों, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के बीच हाउस की बैठक हंगामेदार रही। सीवर, सफाई, टैक्स, टॉयलेट जैसे मामलों पर बैठक में समापन तक पार्षदों सहित वाइस चेयरमैन एवं चेयरमैन के बीच नोकझोंक होती रही।
इस मौके पर सभी पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य कराए जाने को लेकर हाऊस की बैठक में मांग रखी। कहा गया कि वार्डों में परिषद के गठन के बाद से ही सफाई का बड़ा टेंडर नहीं छोड़ा गया, जिस कारण से परिषद के अंर्तगत रहने वाली जनता नारकीय जीवन जीने पर विवश है, सीवर जगह-जगह ब्लॉक है, लोगों की प्रापर्टी आईडी गलत तरीके से बनी हुई है उन्हें ठीक किया जाए, बंदरों और अन्य पशुओं का आतंक है, परिषद में कुछ कालोनियां ऐसी हैं जहां लोग टैक्स दे रहे हैं परन्तु उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं इसको लेकर परिषद की ओर से सरकार को प्रस्ताव भेजकर जल्दी-से जल्दी इन कालोनियों का सर्व कराया जाए।
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों ने कहा कि कोई भी कार्यों में पक्षपात न हो। पार्षदों द्वारा रखे गए कार्यो की समीक्षा हो और एक लिस्ट तैयार करके सभी पार्षदों की सहमति ली जाए जो बहुमत से प्रस्ताव पास हों वहीं कार्य कराए जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलकर सफाई के कार्य को दुरुस्त कराने को लेकर टेंडर लगाए जाने की मांग करेंगे। इस मौके पर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक, परिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया, वाइस चेयरमैन अमित शर्मा, पार्षद चन्द्रभान सहगल, आनंद भूषण, पवन कुमार, राधेश्याम मक्कड़, अनिल बोहरा, उषा देवी, कुलदीप चौहान, रवि चौहान सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed