फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board exam dates have been released will begin on February five to conclude on 24

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर: परीक्षा कार्यक्रम जारी, फरवरी में शुरू होंगे पेपर; जानें समय-सारणी

Mon, 12 Oct 2026 07:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 12 Oct 2026 07:39 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।

विज्ञापन
UP Board exam dates have been released will begin on February five to conclude on 24
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का एलान हो गया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को समाप्त होंगी। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और परीक्षा की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अब परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos





विज्ञापन

पांच फरवरी 2027, शुक्रवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी विषय से शुरू होगी। वहीं, बुधवार, 24 फरवरी को कृषि, कंप्यूटर और संस्कृत विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। परीक्षा के शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में पहली पाली में विद्यार्थी सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक उत्तर लिख सकेंगे। वहीं, दूसरी पाली में उत्तर लिखने का समय दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed